file_000000005044820b8ddbe53c039c4c3b
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

15 अगस्त को कर्मचारियों को मिली निराशा, अनुराग ठाकुर हिमाचल आकर बोलने के बजाय जनता को सुनने का करें काम- विक्रमादित्य

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

15 अगस्त को प्रदेश के कर्मचारियों के लिए सरकार ने 6 फीसदी डीए देने का ऐलान किया है जिसको कांग्रेस विधायक और महासचिव विक्रमादित्य सिंह ने नाकाफ़ी बताया है और कहा है कि सरकार निचले तबके के कर्मचारियों और कोरोना काल मे फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में कार्य कर रहे पुलिस,स्वास्थ्य कर्मी, आशा कार्यकर्ता की महत्वकांक्षाओं और मांगो की तरफ गौर नहीं कर रही है।

कांग्रेस पार्टी महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सवाल करती है तो सरकार चर्चा से भाग जाती है जो कि प्रदेश के लोगों के हित मे नहीं है।
विक्रमादित्य सिंह ने आरोप लगाया कि जयराम सरकार मंडी संसदीय क्षेत्र और उपचुनावों वाले विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुनावी घोषणाएं करने में लगे हैं दूसरी तरफ वितीय हालात का रोना रो रहे हैं।

विक्रमादित्य सिंह ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का हिमाचल आने पर स्वागत किया और कहा कि केवल अपने मन की ही बात जनता से न कहे बल्कि जनता के मुद्दों को भी सुने तभी प्रदेश के लोगों का भला होगा।


वन्ही मंडी संसदीय सीट से प्रतिभा सिंह के चुनाव लड़ने के प्रश्न पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अगर पार्टी मंडी से प्रतिभा सिंह को चुनाव लड़ाने के लिए कहती है तो वह उसके लिए तैयार है।पार्टी और कार्यकर्ताओं के लिए उनका परिवार हमेशा लड़ाई लड़ने को तैयार है।

Share from A4appleNews:

Next Post

DC's से बोले जयराम- कोरोना फैलने का प्रमुख कारण सामाजिक समारोह, विवाह और दावतें, दिए निर्देश- काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग पर दें विशेष बल

Fri Aug 20 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश में कोविड-19 मामलों में अचानक आई वृद्धि को देखते हुए राज्य के सभी उपायुक्तों को विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिये। वह आज शिमला से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों और […]

You May Like

Breaking News