file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

ऑल गेम्स ऑफ चैंपिनयनशिप में आनी से भाग लेंगे 12 खिलाडी, 28 अगस्त से दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में आयोजित होगी नेशनल गेम्स

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, आनी

यूथ गेम्स ऑफ़ इंडिया द्वारा आगामी 28 अगस्त से दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में आयोजित की जाने बाली आल गेम्स चैंपिनयनशिप के लिए कुल्लू ज़िला के आनी से 3 लड़कियों व 9 लड़कों समेत कुल 12 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

यूथ गेम्स एसोसिएशन ऑफ हिमाचल के सचिव एवं खेल कोच प्रकाश ठाकुर ने बताया कि 28 अगस्त से यूथ गेम्स ऑफ इंडिया द्वारा दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में आयोजित होने बाली ऑल गेम्स चैंपिनयनशिप में जिला कुल्लू से 51 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं.जिनमें आनी उपमण्डल से 3 गल्स व 9 बॉयज समेत कुल 12 बच्चे शामिल हैं।

प्रकाश ठाकुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश से कुल 324 युवा खिलाड़ी नेशनल लेवल पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएँगे।उन्होंने बताया कि आनी क्षेत्र सहित जिला मंडी, शिमला, किन्नौर तथा कुल्लू के युवा खिलाड़ी इस नेशनल गेम्स में अपनी प्रतिभा जा बेहतर प्रदर्शन करें. इसके लिए आनी में इन प्रतिभागियों के लिए 20 अगस्त से 23 अगस्त तक विशेष खेल प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

जिसमें युवा खिलाड़ियों का खेल के प्रति काफी उत्साह दिखा औऱ कई खिलाड़ियों ने जोश भरते हुए कहा कि वे नेशनल गेम्स में हिमाचल की ओर से बेहतर प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल झटकेंगे औऱ आने वाले समय में नेशनल टीम के लिए अपनी जगह बनाएंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

आनी नगर पँचायत को मिला अस्थायी कार्यालय, नपं अध्यक्षा सरसा देवी बोली- एक सितंबर से पटरी पर होंगे विकास कार्य

Tue Aug 24 , 2021
एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी नगर पंचायत आनी को काफी लंबे अरसे बाद अपना अस्थाई कार्यालय मिल गया है।जिसमें सोमवार को नपं की पहली बैठक अध्यक्षा सरसा देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा सहित नपं के समस्त सदस्यों ने भाग लिया।इस मौके पर बैठक की […]

You May Like

Breaking News