देशभर के हैल्थ वाॅलंटियर्स के सहयोग से बना PM मोदी के जन्मदिवस पर 2 करोड़ वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

डाॅ0 राजीव बिन्दल, उत्तर क्षेत्र संयोजक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान (National Health Volunteer Mission) ने एक प्रैस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि 27 जुलाई, 2021 को राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा जगत प्रकाश नड्डा द्वारा नेशनल हैल्थ वाॅलंटियर मिशन की शुरूआत पार्टी मुख्यालय दिल्ली से की। देश के 32 प्रांतो के 120 पदाधिकारियों ने इस प्रशिक्षण वर्ग में भाग लिया।

नरेन्द्र भाई मोदी जी के आदेश पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देश के 2 लाख गांवो में 4 लाख हैल्थ वाॅलंटियर्स बनाने का लक्ष्य दिया। 50 दिन के छोटे से समय में हमारी टीम ने 8 लाख 14 हजार 810 हैल्थ वाॅलंटियर्स को बनाकर देश का एक रिकाॅर्ड काम किया। इन्हें केवल रजिस्टर्ड ही नहीं किया अपितु देशभर में एक सिलेब्स बनाकर कोविड से समाज की सुरक्षा करने की ट्रेनिंग भी इन्हें मुहैया करवाई गई।
डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि गत सप्ताह देशभर के 6 जोन के 6 संयोजक जगत प्रकाश नड्डा से मिले और उन्हें मिशन की उपलब्धियों से अवगत करवाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नरेन्द्र भाई मोदी के जन्मदिन पर अर्थात 17 सितम्बर को 2 करोड़ कोविड वैक्सीन लगाने का लक्ष्य हैल्थ वाॅलंटियर्स मिशन को दिया।

देशभर के हैल्थ वाॅलंटियर्स को 2 करोड़ के वैक्सीनेशन की काॅल दी गई कि ये लोग घर-2 जाकर लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें और एक स्वास्थ्य स्वयंसेवक 50 लोगों को वैक्सीनेशन के लिए मोटिवेट करेगा। जहां देश और प्रदेशों के स्वास्थ महकमो ने 17 सितम्बर को बेहतरीन काम किया वहीं हमारे हैल्थ वाॅलंटियर्स ने घर-2 जाकर वैक्सीनेशन अभियान को गति प्रदान की।

परिणामस्वरूप मोदी के जन्मदिन पर विश्व का वैक्सीनेशन रिकाॅर्ड टूटा। पिछले कल 2 करोड़ 50 लाख 36 हजार 821 (2,50,36,821) वैक्सीन्स लगाकर न केवल अपने प्रस्तावित टारगेट को हासिल किया बल्कि दुनियाभर के टारगेट्स को भी पीछे छोड़ दिया। इस मौके पर डाॅ0 बिन्दल ने कोरोना वाॅरियर्स को बधाई दी और राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के वाॅलंटियर्स को धन्यवाद दिया।

Share from A4appleNews:

Next Post

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को दी गरिमापूर्ण विदाई, 4 दिन शिमला में बिताई यादों के साथ दिल्ली लौटे

Sun Sep 19 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द को प्रदेश के चार-दिवसीय दौरे के उपरान्त आज शिमला के अनाडेल हैलीपैड से गरिमापूर्ण विदाई दी गई। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, संसदीय कार्य मंत्री एवं मिनिस्टर-इन-वेंटिंग सुरेश भारद्वाज, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या […]

You May Like

Breaking News