झाकड़ी से 6 लाख के कंडक्टर व स्क्रैप चोरी मामले में 4 गिरफ्तार, सामान सहित गाड़ी भी जब्त

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, झाकड़ी
गत दिनों झाकड़ी थाना के तहत बिजली कंडक्टर, व स्क्रैप चोरी का मामला 13 सितम्बर को दर्ज करवाया गया था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार करने सफलता प्राप्त की है। चोरों से 6 लाख रुपये का सामान बरामद कर लिया गया है साथ ही इस सामान को ठिकाने लगाने के लिए इस्तेमाल की जा रही गाड़ी को भी जब्त कर लिया है।


पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले के जांच पड़ताल जारी रखी है। आरोपियों में किन्नौर के 2 युवक, एक ज्यूरी का स्थानीय निवासी और एक नेपाली शामिल है। इन पर धारा 379 और 411 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक ये सब सामान चोरों ने बिजली बोर्ड के कोटला जंकयार्ड से चोरी किया था।

Share from A4appleNews:

Next Post

NYK के क्लीन इंडिया-सेफ इंडिया अभियान के तहत प्रभात फेरी को DC किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने किया हरी झंडी दिखाकर रवाना

Sat Oct 2 , 2021
एप्पल न्यूज़, किन्नौर नेहरू युवा केंद्र द्वारा चलाए जा रहे क्लीन इंडिया-सेफ इंडिया अभियान के तहत प्रभात फेरी को उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।उन्होंने कहा कि एक माह तक चलने वाले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करना है। […]

You May Like

Breaking News