IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

जयराम बोले- विक्रमादित्य ‘लवी मेले’ पर बोल रहे जरूरत से ज्यादा- ट्रेड फेयर व दैवीय परम्पराओं में अंतर

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर के लवी मेले को लेकर सरकार पर राजनीति करने के आरोप लगाए थे जिस के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीएम ने विक्रमादित्य सिंह को जरुर से ज्यादा न बोलने कि नसीहत दे डाली व उनके आरोपों को सिरे से खारिज किया।

मुख्यमंत्री ने लवी मेले को करवाने को लेकर विपक्ष के राजनीति के आरोप के जवाब में कहा कि हर बात को राजनीति से जोड़ना उचित नही है। यह एक ट्रेड फेयर है जबकि रेणुका व अन्य देवीय परम्पराओं से जुड़े मेलों में अंतर है।

उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य उत्साहित है व जरूरत से ज्यादा बोल रहे हैं। रेणुका जी मे भी रस्मी कार्यक्रम किया गया है। सरकार मेले के खिलाफ नही है कोविड के चलते रस्में निभाई जा रही है जिसको विपक्ष के लोगो को समझने की आवश्यकता है।

वन्ही आतंकी संगठनों के द्वारा मंदिरों व रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकियों पर सीएम ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही चाक चौबन्ध है। सरकार सभी चीजों की जांच कर रही है।

इस प्रकार की धमकियां पहले भी दी जा रही थी इनमें कितनी गम्भीरता है इसकी जांच की जा रही है।मुख्यमंत्री कंगना के बयान पर किसी प्रतिक्रिया से बचते नजर आए और इस पर कोई टिपण्णी करने साफ इंकार कर दिया।

Share from A4appleNews:

Next Post

BJP ने अपने 7 साल के शासनकाल में देश को किया बर्बाद, कांग्रेस ने जो बनाया मोदी सत्कार उसे बेचने पर तुली- राठौर

Mon Nov 15 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि भाजपा ने अपने इस सात साल के शासनकाल में देश को बर्बाद कर दिया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी के बाद अपने शासनकाल में जो कुछ बनाया था, उसे केंद्र की मोदी सरकार एक एक […]

You May Like

Breaking News