file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

NPS महासंघ ने 31 दिसम्बर तक सरकार को दिया कमेटी गठन करने का अल्टीमेटम, OPS बहाल न किया तो बजट सत्र में होगा विधानसभा घेराव

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ व प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के दबाव में शीतकालीन सत्र के दौरान सरकार ने कमेटी गठित करने की अधिसूचना जारी की। लेकिन अभी भी कमेटी गठित नही हुई है।

न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ ने 31 दिसम्बर तक सरकार को कमेटी गठित करने व 31जनवरी तक अपनी रिपोर्ट देने का अल्टीमेटम दिया है। सरकार अगर पुरानी पेंशन बहाल नही करती है तो आगामी बजट सत्र में लाखों कर्मचारी विधानसभा के बाहर हल्ला बोलेंगे।

वीओ,,,न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने शिमला में कहा कि एनपीएस न्यू पेंशन नही बल्कि नो पेंशन स्कीम है। इसमे कर्मचारियों के पैसे का ब्याज मात्र मिलता है।

एनपीएस का पैसा पेंशन के नाम पर कम्पनी के पास जा रहा है। इससे सरकार व कर्मचारियों को नुकसान हो रहा है। सरकार को तुरन्त एनपीएस को बंद कर ओल्ड पेंशन को लागू करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि 11 दिसम्बर को पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कमेटी का गठन की अधिसूचना जारी की गई लेकिन कमेटी नही बनी है। 1 जनवरी को गेट मीटिंग की जाएगी। जिसमें आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

सरकार ओल्ड पेंशन बहाल नही करती है तो संघ बजट सत्र का घेराव करेगी जिसमे प्रदेश के 1 लाख कर्मचारी शामिल होंगे। यह प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक ओल्ड पेंशन बहाल नही होती है।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने हिमाचल को 10,620 करोड़ की विभिन्न बाह्य परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार का जताया आभार, SDRF के लिए दी राशि अपर्याप्त

Thu Dec 30 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पिछले चार वर्षों के दौरान हिमाचल प्रदेश को 10620 करोड़ रुपये की विभिन्न बाह्य परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। विज्ञान भवन नई दिल्ली में वर्ष 2022-23 के केन्द्रीय बजट के लिए वित्त मंत्री निर्मला […]

You May Like

Breaking News