सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

आनी खण्ड की जाबन और नमहोंग पंचायत में 30 जनवरी को होंगे चुनाव, आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

राज्य निर्वाचन आयोग ने कुल्लू जिला के आनी विकास खण्ड की जाबन और नमहोंग पंचायतों सहित प्रदेश की चार पंचायतों में चुनावों का एलान कर दिया है। यहां पर 30 जनवरी को मतदान होगा।

चुनावों की तारिख तय होने के साथ ही यहां चुनाव आचार संहिता भी लागू कर दी गयी है।जिसको लेकर राज्य चुनाव आयुक्त अनिल कुमार खाची ने अधिसूचना जारी कर दी है।

अधिसूचना के अनुसार जाबन और नमहोंग पंचायतों में 11,12 और 15 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक सम्बंधित पंचायत घरों में ही नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।नामांकन पत्रों की छंटनी 17 जनवरी को होगी,जबकि उम्मीदवार द्वारा 19 जनवरी को नामांकन वापिस लिया जा सकेगा।

नामांकन वापसी के तुरंत बाद 19 जनवरी को ही प्रत्याशियों की सूची जारी होगी।जबकि मतदान 30 जनवरी को सुबह 8 बजे शाम 4 बजे तक या फिर पंक्ति में लगे अंतिम मतदाता के मतदान तक हो सकेगा।

खण्ड विकास अधिकारी आनी बबनेश चड्ढा ने कहा कि जाबन और नमहोंग पंचायत चुनावों की तारीख तय होने के बाद अब यहां चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से निबटाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

झाखड़ी में 2.71 करोड़ से निर्मित 'चम्बू देवता' के मंदिर का SJVN के CMD नन्दलाल ने किया लोकार्पण

Mon Jan 3 , 2022
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर केंद्र व हिमाचल सरकार के संयुक्त उपक्रम एसजेवीएन के अध्यक्षएवं प्रबंध निदेशक नंदलाल ने झाकड़ी स्थित दो करोड़ 71 लखि की लागत से नव निर्मित चंबू देवता मंदिर का लोकार्पण किया। एसजेवीएन ने भी देश की सब से बढ़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना के पावर हॉउस […]

You May Like

Breaking News