IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

HP- कोरोना में वृद्धि-15 तक CM के कार्यक्रम रद्द, राज्यपाल ने CM के साथ की बर्फ में मस्ती, खूब लुत्फ उठाया

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के साथ शिमला में इस मौसम की पहली बर्फबारी का आनंद लिया। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के साथ राजभवन परिसर का दौरा किया।
इस दौरान शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, कृषि मंत्री डाॅ. रामलाल मारकण्डा, स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, नगर निगम शिमला महापौर सत्या कौंडल व अन्य भी उपस्थित थे।


मुख्यमंत्री ने बर्फबारी के सम्बन्ध में राज्यपाल के साथ अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने किसानों और बागवानों के लिए बर्फबारी की उपयोगिता से भी अवगत करवाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बर्फबारी गर्मियों के दौरान शिमला क्षेत्र में होने वाली पानी की कमी से निपटने में भी सहायक होती है।

उन्होंने कहा कि भारी बर्फबारी से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है और स्थानीय लोगों को हिमपात से होने वाली कठिनाइयों से राहत प्रदान करने के लिए सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के प्रबन्धन के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है।

कोरोना मामलों में वृद्धि के दृष्टिगत मुख्यमंत्री के कार्यक्रम रद्द


सरकार के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि राज्य में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के कारण मुख्यमंत्री के निर्धारित सभी कार्यक्रम इस महीने की 15 तारीख तक स्थगित कर दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का 10 जनवरी को सुलह निर्वाचन क्षेत्र के लिए, 11 जनवरी को बड़सर, हमीरपुर और 12 जनवरी को नादौन निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया गया है।
प्रवक्ता ने कहा कि इन सभी कार्यक्रमों को शीघ्र पुनर्निर्धारित किया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

पंजाब सरकार के इशारे पर हुई PM की सुरक्षा में चूक, CM जयराम ठाकुर ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर की उच्चस्तरीय जांच की मांग

Sun Jan 9 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब में सुरक्षा चूक पर हिमाचल के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप व अन्य मंत्रियों ने ज्ञापन सौंपा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंजाब के फिरोजपुर में एक जनसभा […]

You May Like

Breaking News