शिमला में BJP ने किया हार पर मंथन, भितरघात, अति उत्साह और अनुशासन हीनता से हुई हिमाचल उपचुनाव में हार, अब कार्रवाई को तैयार- रणधीर

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन आज भी भाजपा का मंथन शिमला के पीटरहॉफ में जारी है। बीजेपी उपचुनाव में भितरघात व अनुशासनहीनता करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने जा रही हैं।

बीजेपी का कहना है कि इन बैठकों में हार के कारणों पर मंथन किया गया है। कमियों में सुधार कर पार्टी दोबारा से सत्ता पर काबिज होगी यह बात शिमला में बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कही।

रणधीर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी बैठकों का दौर जारी है पिछले कल कोर कमेटी की बैठक हुई। आज सुबह से एक्सटेंडेड कोर ग्रुप की बैठक चल रही है।

इसके बाद कल कार्यसमिति की बैठक होगी जिसका उद्धघाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। उन्होंने कहा कि क्रम के अनुसार यह बैठके हो रही है जिनमे पिछले कामों की समीक्षाओर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई है।

रणधीर ने उपचुनाव के परिणाम आशा के अनुरूप नही रहे जिन पर समीक्षा हुई है। उन्होंने कहा कि बैठकों में अनेक विषय ध्यान में आये हैं। पार्टी कार्यकर्ता अतिआत्मविस्वास में रहा जो कि हार का कारण बना है।

वन्ही सहानुभूति का भी कांग्रेस को लाभ हुआ। उन्होंने कहा कि एक सीट को छोड़ कर सिमपेथी फेक्टर चुनावों में चला। कुछ सीटों पर व अनुसाशनहीनता के भी मामले सामने आए है। महंगाई के कारण भी बीजेपी को नुकसान हुआ है। इन सभी को ध्यान में रखकर 2022 में मिशन रिपीट के लिए चर्चा हुई है।

उन्होंने कहा कि अनुशासन हीनता को रोकने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आगे केंद्र व प्रदेश सरकारों की उपलब्धियां जनजन तक पहुचाने के लिए कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। 27 दिसम्बर को सरकार के 4 साल के कार्यकाल पूरा होने पर बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा जिसमे केंद्रीय नेता शामिल होंगे। इसके बाद प्रदेश में महासम्पर्क अभियान चलाया जाएगा।

रणधीर शर्मा ने कहा कि उपचुनाव के बाद कांग्रेस हवा में उड़ रही है कांग्रेस के लिए दिल्ली अभी दूर है। कांग्रेस नेता मुंगेरी लाल के सपने देख रही है। कांग्रेस में मुख्यमंत्री के 12 से 13 दावेदार है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इन चुनावों को गम्भीरता से लिया है। समीक्षा के बाद पार्टी सुधार कर 2022 में प्रदेश में फिर से सरकार बनाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

वन निगम BOD में अधिकारियों व कर्मचारियों को पहली जुलाई, 2021 से 6% महंगाई भत्ता देने का निर्णय

Thu Nov 25 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला राज्य वन विकास निगम के निदेशक मण्डल की 210वीं बैठक का आयोजन शिमला में वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया की अध्यक्षता में किया गया।इस अवसर पर राकेश पठानिया ने कहा कि वन निगम में कार्यरत कर्मचारियों को वर्ष 2020-21 के लिए बोनस दिया […]

You May Like

Breaking News