file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

Snowfall- शिमला सहित जिले भर में सड़कों की बहाली का काम युद्धस्तर पर जारी, 210 जेसीबी मशीनें तैनात- कई सड़कें बहाल

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

शिमला शहर और जिले में बाकी जगह सड़कें क्लियर करने में जुटी मशीनरी

एप्पल न्यूज़, शिमला

शिमला में गुरुवार और शुक्रवार को हुई भारी बर्फबारी से बंद हुई सड़कों को खोलने का काम युद्धस्तर पर जारी है। शनिवार सुबह मौसम साफ होते ही प्रशासन जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही सुचारू करने में जुट गया।

सड़कों और अन्य अहम रास्तों को आधुनिक मशीनरी और लेबर की मदद से खोला जा रहा है। कई अहम सड़कें और संपर्क मार्ग ट्रैफिक के लिए खुल चुके हैं।

शिमला शहर के विभिन्न इलाकों में नगर निगम और लोक निर्माण विभाग ने मोर्चा संभाला हुआ है। शिमला शहर में नगर निगम की सात जेसीबी और दो रोबॉट मशीनों की मदद से बर्फ को हटाया जा रहा है। साथ ही लोक निर्माण विभाग ने चार जेसीबी और दो रोबॉट मशीनों को इस काम में लगाया हुआ है।

अब तक लगभग सभी प्रमुख सड़क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो चुकी है। हालांकि, छुट्टी घोषित होने के कारण ट्रैफिक कम है और लोग जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकल रहे हैं। इसी तरह शिमला ग्रामीण में लोक निर्माण विभाग की 11 जेसीबी बर्फ हटाने मे जुटी हुई हैं। इसके इतर एनएच डिवीजन के दो डोज़र्स और एक रोबॉट मशीन से भी बर्फ हटाई जा रही है।

पूरे जिले में अभियान जारी
राजधानी से इतर पूरे शिमला जिले में सड़कों से बर्फ हटाने के लिए कुल 210 जेसीबी मशीनें काम में लगी हुई हैं। उपमंडल ठियोग में लोक निर्माण विभाग की पांच जेसीबी, दो रोबॉट मशीनों और एक डोजर की मदद ली जा रही है। इसके अलावा एनएच डिवीजन के तीन डोजर और दो जेसीबी मशीनें भी बर्फ हटा रही हैं।

उपमंडल कोटखाई और उपमंडल रोहड़ू में लोक निर्माण विभाग की कुल आठ जेसीबी मशीनें और एक डोजर बर्फ हटाने का कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा एनएच डिवीजन की एक जेसीबी, एक डोजर और एक रोबॉट मशीन इस काम में जुटी हुई है।

उपमंडल रामपुर में अहम सड़कों से लोक निर्माण विभाग की सात जेसीबी और दो डोजर की मदद से बर्फ को हटाया जा रहा है। इसी तरह उपमंडल चौपाल में लोक निर्माण विभाग की 24 जेसीबी मशीनें सड़कों को बहाल करने में जुटी हैं।

कुमारसैन उपमंडल में भी लोक निर्माण विभाग की चार और एक प्राइवेट जेसीबी की मदद से बर्फ को हटाया जा रहा है। इसके अलावा एनएच डिवीजन ने भी दो जेसीबी और दो डोजर को लगाया हुआ है।

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिमला शहर तथा जिला के अन्य स्थानों पर भारी बर्फबारी के कारण अवरुद्ध सड़कों तथा मार्गो को सुचारू करने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है ताकि जिला के नागरिकों को इस दौरान किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े।
उन्होंने जिला के नागरिकों तथा पर्यटकों से इस दौरान एहतियात बरतने का आग्रह किया ताकि फिसलन भरी सड़कों पर किसी भी प्रकार की अनहोनी का सामना ना करना पड़े।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के पास पर्याप्त मात्रा में मशीनरी तथा लेबर उपलब्ध है जो बर्फबारी को हटाने में लगातार जुटा हुआ है।
उन्होंने बताया कि जिला में कुल 76 जेसीबी, 9 रोबोट तथा 12 डोजर के साथ पर्याप्त मात्रा में लेबर के माध्यम से बर्फ हटाने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि शिमला शहर में 11 जेसीबी 5 रोबोट के द्वारा बर्फ हटाई जा रही है वही लेबर के माध्यम से सड़कों तथा मार्गो से बर्फ हटाने के साथ-साथ फिसलन भरी सड़कों पर रेत बिछाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि शिमला शहर के अतिरिक्त जिला के शिमला ग्रामीण में 11 जेसीबी, 2 डोजर तथा एक रोबोट, थियोग उपमंडल में 7 जेसीबी, 4 डोजर तथा 2 रोबोट, कोटखाई तथा रोहडू उपमंडल में 9 जेसीबी, 2 डोजर तथा एक रोबोट, रामपुर बुशहर उपमंडल में 7 जेसीबी तथा 2 डोजर, चौपाल उपमंडल में 24 जेसीबी तथा कुमारसैन उपमंडल में 7 जेसीबी तथा 2 डोजर के द्वारा युद्ध स्तर पर बर्फ हटाने का कार्य किया जा रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

बधाई- SP शिमला और DFO पांवटा साहिब ने सादगी से लिए सात फेरे, गुपचुप हुआ विवाह- अब हर तरफ चर्चा

Sun Feb 6 , 2022
एप्पल न्यूज़, सिरमौर एसपी शिमला IPS मोनिका भुटुंगरू विवाह के पवित्र बंधन में बन्ध चुकी हैं। मोनिका भुटूंगरु ने डीएफओ पांवटा साहिब IFS कुणाल अंग्रीश को अपना जीवन साथी चुना है। शनिवार को दोनों पवित्र अग्नि के सात फेरे लेकर एक हो गए। दोनों अधिकारियों की शादी पांवटा साहिब के […]

You May Like

Breaking News