IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

कुमारसैन के प्रेमनगर गांव में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, जांच में जुटी पुलिस

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कुमारसेन शिमला

राजधानी शिमला के उपमंडल कुमार सैन में एक संदिग्ध गुब्बारा मिलने से सनसनी फैल गई है। प्राथमिक जांच में यह गुब्बारा पाकिस्तान का लग रहा है पुलिस मामले में जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमंडल कुमारसेन के प्रेमनगर गाँव में बगीचे में एक पाकिस्तान का गुब्बारा मिला है। जिसके बाद बगीचे के मालिक रवि मेहता ने इसकी सूचना पुलिस थाना कुमारसैन को दी। पुलिस ने गुब्बारे को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।


DSP चंदर शेखर ने बताया कि कुमारसैन के ग्राम पंचायत मलेंडी के प्रेमनगर गाँव में एक पाकिस्तान का गुब्बारा मिलने की सूचना पुलिस मिली। रवि मेहता ने बताया कि उसके बगीचे में एक पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है।

रवि ने बताया इस गुब्बारे से बच्चे खेल रहे थे। जब बच्चों से पूछा कि गुब्बारा कहा से मिला, तो बताया कि ये गुब्बारा सेब के पेड़ में लटका था, जिसके बाद बच्चों ने पेड़ से गुब्बारे को निकाल कर उसके साथ खेलना शुरू कर दिया था।

सूचना मिलते ही कुमारसैन पुलिस थाने से पुलिस की टीम मौके पर रवाना हो गई। जहा पुलिस ने गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया। अब पुलिस ये गुब्बारा कहाँ से यहा पहुचा है, इसकी छानबीन शुरू कर दी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

राज्यपाल हिमाचल ने प्राचीन हनुमान मंदिर दिल्ली में की पूजा-अर्चना

Mon Feb 27 , 2023
एप्पल न्यूज़, दिल्ली/शिमला राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी मौजूद थीं। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बनने से पहले संसद सदस्य के रूप में, शुक्ल अक्सर इस हनुमान मंदिर में पूजा करने आते […]

You May Like

Breaking News