हिमाचल में न्यू पे-स्केल में विसंगतियों को लेकर गुस्से में डॉक्टर, रोजाना 2 घंटे की हड़ताल शुरू, आपात सेवाएं जारी

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

न्यू पे स्केल में विसंगतियों को लेकर हिमाचल में चिक्तिसको ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को हिमाचल मेडिकल ऑफिर एसोसिएशन के आह्वान पर पूरे प्रदेश में डॉक्टरों ने सुबह दो घण्टे की पेन डाउन हड़ताल रखी।

डॉक्टरों ने 9:30 से 11:30 बजे तक सेवाएं नहीं दी।हालांकि कोविड और आपातकाल सेवाएं जारी रही।एक सप्ताह तक डॉक्टर हर रोज 2 घंटे की हड़ताल पर रहेंगे।

शिमला मेडिकल ऑफिसर एसोसिएसन के अध्यक्ष दीपक कैंथला ने कहा कि पंजाब के तर्ज पर उनको वेतन दिया जाए और उनकी वेतन विसंगतिया दुर की जाए। नए पे स्केल में उन्हें एनपीए 25 से घटा कर 20 फीसदी कर दिया है जो कि गलत है।

एसोसिएशन ने अभी 7 दिन पेन डाउन हड़ताल 2 घण्टे की करने का निर्णय लिया है अगर फिर भी सरकार ने मांग पूरी नही हुई तो आगे की रणनीति उसके बाद तय की जाएगी।एसाेसिएशन पहले सरकार काे अल्टीमेटम दे चुकी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

फेसबुक पर हुई दोस्ती-हरियाणा से 'पिस्तौल' लेकर 'उस' माशूक से मिलने बिलासपुर पहुंचा सिरफिरा आशिक- अब गिरफ्तार

Thu Feb 10 , 2022
एप्पल न्यूज़, रंजू जम्वाल बिलासपुर —हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में पुलिस ने अगर होशियारी से काम ना लिया होता तो दो परिवार तबाह हो जाते।जी हां बिल्कुल, बुधवार को बिलासपुर पुलिस ने हरियाणा के रोहतक जिला के शंढाई गांव के निवासी अशोक कुमार को गिरफ्तार किया है, जो कि एक […]

You May Like