दुःखद हादसा- ऊना के बाथरी में पटाखा फैक्ट्री में हुआ धमाका, भड़की आग में 7 लोगों की मौत 12 घायल

एप्पल न्यूज़, ऊना

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र ऊना जिला के बाथरी में एक दर्दर्नक हादसे में 7 लोगों की जान चली गई जबकि 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार बाथरी में पटाखा फैक्ट्री में अचानक जोरदार धमाका हुआ जिसके बाद भयानक आग भड़क गई। इसी दौरान 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं जबकि 2 को हल्की चोटें आई है। प्रशासन की टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

सांसद आनंद शर्मा को उद्घाटन की नहीं मिली अनुमति, कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ रिज मैदान पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने किया प्रदर्शन

Tue Feb 22 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला पूर्व केंद्रीय वाणिज्य मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा के चुनावी साल में हिमाचल प्रदेश के दौरे से नई सियासी हलचल पैदा हो गई है। शिमला के कलेस्टन में सामुदायिक केंद्र और मशोबरा वृद्ध आश्रम के उद्घाटन कार्यक्रम में अड़ंगा लग गया है। जिला प्रशासन […]

You May Like

Breaking News