IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

भाजपा सरकार से हिमाचल का दिल विधानसभा नहीं ‌संभाला‌ गया प्रदेश क्या ख़ाक संभालेगे, खालिस्तानियों का कृत्य बर्दाश्त नहीं होगा- मनकोटिया

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कांगड़ा

भाजपा सरकार से हिमाचल की जनता का दिल नहीं ‌संभाला‌ गया बाकी हिमाचल क्या संभालेगे। हिमाचल प्रदेश विधान सभा परिसर में ख़ालीस्तान के झंडे लगाकर जाने के मामले में सुरेंद्र मनकोटिया ने कहा कि नाकाम मुख्यमंत्री नाकाम मंत्री और नाकाम सरकार की नाक के तले ऐसा घृणित कार्य हुआ और सरकार सोई रही। ये दुखदाई और असहनीय है। उन्होंने हैरानी जताई कि आखिर इन देश के दुश्मनों को शह और साथ कौन दे रहा है।

जब से आप सरकार पंजाब में आई है तब से खतरे के बादल मंडराने शुरु हो गए है।भाजपा सरकार से हिमाचल की जनता का दिल नहीं ‌संभाला‌ गया बाकी हिमाचल क्या संभालेगे। सुरेंद्र मनकोटिया ने कहा कि देवभूमि में पुन्नू-शून्नू नहीं चलेंगे। इस सरकार ने वीरों और देवी-देवताओं की धरती को कलंकित कर दिया।

पूर्व में कर्मचारी नेता और कर्मचारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रहे सुरेंद्र मनकोटिया ने पूछा कि हिमाचल प्रदेश मे क्या सरकार व् प्रशासन इतनी गहरी नींद सोया रहा कि जो इतनी सुरक्षा पहरे के चलते विधानसभा के मुख्य द्वार पर खालिस्तान के झंडे लगा दिए गए क्यूँ नहीं ऐसे लोगों को मौके पर पकड़ा गया।

इन लोगों द्वारा हिमाचल मे अशांति फैलाने का जो काम आज विदेशी ताकतें या कोई और संघठन कर रहा है ऐसा कांग्रेस पार्टी कभी नहीं होने देगी।

सुरेंद्र मनकोटिया ने कहा की पूर्व मे रहे कांग्रेस के स्व. सरदार बेअंत सिंह ने खालिस्तान को खत्म करने के लिए अपने प्राणो की आहुति तक दे दी थी।

हिमाचल मे इस तरह का कृत्य करने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हिमाचल सरकार को जबाब देना पड़ेगा व् प्रशासन को जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

धर्मशाला विधानसभा में खालिस्तानी झण्डा लगाने वाला एक आरोपी पंजाब से गिरफ्तार- मुख्यमंत्री

Wed May 11 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बताया कि धर्मशाला विधानसभा में हुई घटना में राज्य पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि आज प्रातः पंजाब से इस घटना के एक आरोपी हरविन्द्र सिंह पुत्र राजिन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी […]

You May Like

Breaking News