HPSCEA क्रिकेट टूर्नामेंट 29 मई से सुन्नी में, 257 टीमें लेगी भाग, 200 टीमें रस्साकसी में आजमाएगी दमखम

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स कल्चर एंड एनवायरमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष कांग्रेस महासचिव शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह कल 29 मई को सुन्नी में ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे।
इस टूर्नामेंट में शिमला ग्रामीण की 257 क्रिकेट टीमें भाग ले रही है।


क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार तीन लाख का , द्वितीय पुरस्कार दो लाख नकद और इसके अलावा कई अन्य पुरस्कार भी रखे गए है। मेन ऑफ टूनामेंट 50 हजार नकद,फाइनल में मेन ऑफ मैच 5 हजार नकद व बेस्ट ऑफ बॉलर,कीपर व फील्डर को 20 हजार प्रत्येक को नकद प्रदान किया जाएगा।
एसोसिएशन के सह सचिव वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि विक्रमादित्य सिंह कल सुन्नी में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होने से पूर्व सभी प्रतिभागियों को क्रिकेट किट का वितरण भी करेंगे।
इसके अलावा प्रतियोगिता के दौरान महिलाओं मंडलो की 200 टीमें रसाकसी के आयोजन में भाग लेंगी।सभी प्रतिभागियों महिला मंडलो को पाँच हजार का नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा।जीतने वाली महिला टीम को 20 हजार और रन्नर अप को 10 हजार नकद राशि प्रदान की जाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

आक्रोश- चिट्टे के खिलाफ दो पंचायत और 20 महिला मंडलों का फूटा गुस्सा, नोगली में चक्का जाम, तस्करों के घर धावा तोड़े ताले, दी चेतावनी- क्षेत्र में रहने नहीं देंगे

Sat May 28 , 2022
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर शिमला जिला के रामपुर बुशहर में  युवाओं में तेजी से फैल रहेजहर  रूपी चिट्टा को रोकने के लिए महिलाओं ने मोर्चा संभाल लिया है। शनिवार को रामपुर के समीप नोगली  में आसपास के इलाकों से आई 20 से अधिक महिला मंडलों  ने स्थानीय पंचायत प्रधानों व […]

You May Like

Breaking News