file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

PM मोदी का शिमला में जोरदार स्वागत, CM ने मां भीमाकाली का चित्र किया भेंट, मोदी ने पूछा- “क्या आज भी दीपक पैदल जाखू जाता है”..?

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिमला पहुंच चुके है। शिमला पहुंचने पर हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ ने उनका स्वागत किया। अनाडेल से प्रधानमंत्री का काफ़िला सीटीओ होते हुए स्कैण्डल पॉइंट तक पहुंचा।

इसके बाद प्रधानमंत्री गाड़ी से उतर कर पैदल ही मॉल रोड होते रानी झांसी की चढ़ाई चढ़ रिज मैदान पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मौजूद रहे।
मंच पर पहुंचते ही मोदी मोदी के नारों से रिज मैदान गूंज उठा। मंच पर पहुंचते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचली टोपी पहना कर स्वागत किया और मां भीमा काली का स्केच भेंट किया जो फाइन आर्ट के छात्रों द्वारा बनाया गया है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भी पार्टी के छोटे कार्यकर्ताओं को नाम से स्मरण करते है।

आज जब जाखू मंदिर जाने की बात कर रहे थे तो प्रधानमंत्री ने पूछा कि क्या आज भी दीपक पैदल जाखू जाता है। मॉल रोड से पैदल होते हुए रिज पहुंचते उनकी बहुत सी यादें ताज़ा हुई।

सीएम ने कहा कि पांच साल के बदलाव का रिवाज़ इन चुनावों में कई राज्यों में बदला है। हिमाचल में भी लोग ऐसा बोलते है पर यह बदलने की रिवाज इस बार हिमाचल में भी बदलेगी और भाजपा की सरकार रिपीट करेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

मोदी रैली के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर पानी की तरह बहाया पैसा, कर्ज़ में डूबे हिमाचल पर डाला और बोझ, उम्मीदें रही धरी की धरी- प्रतिभा सिंह

Tue May 31 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने भाजपा के केंद्र की मोदी सरकार के आठ साल के कार्यकाल पर शिमला में आयोजित कार्यक्रम में सरकारी मशनरी का दुरुपयोग करने और पानी की तरह सरकारी धन खर्च करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]

You May Like

Breaking News