IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

कांग्रेस अपने गुनाह छुपाने के लिए कार्यकर्ताओं से करवा रही है प्रदर्शन- रणधीर शर्मा

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

नेशनल हेराल्ड मामले में हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अपने गुनाह छुपाने के लिए कार्यकर्ताओं से प्रदर्शन करवा रही है।

जनता जानती है किस तरह गांधी परिवार ने भ्रष्टाचार किया है उसकी जांच हो रही है। चोर मचाए शोर वाली कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं। अच्छा होता जांच एजेंसी के समक्ष पेश होते दूध का दूध पानी का पानी होता।
गांधी परिवार ने शेयर तो बेचे ही पार्टी फंड का भी गबन किया। 5000 स्वतंत्रता सेनानियों के शेयर को यंग इंडिया में शिफ्ट किया गया।

सेवा के बजाय रियल एस्टेट का व्यवसाय किया। 2019 में दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा था कि एसोसिएट जर्नल के शेयर ट्रांसफर करना भ्रष्टाचार है। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी के फंड का 90 करोड़ इस कंपनी को लोन दिया और फिर माफ कर दिया।
इस तरह सेनानियों के फंड के साथ ही पार्टी फंड का भी गबन कर धोखा दिया। अब जांच से बचने के लिए शहीद का दर्जा देने और बदले की भावना से कार्रवाई का आरोप लगाकर बचने का कार्य हो रहा है जिसकी भाजपा निंदा करती है। जांच को फेस करें और निर्दोष साबित करें, धरने प्रदर्शन कर कार्यकर्ताओं के मन मे संशय कर सकते है लेकिन जनता को गुमराह नहीं कर सकती।
गांधी परिवार ने देश को लूटा है, उन्हें न बचाएं और जांच एजेंसियों पर दबाव न बनाएं।
एक सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जांच एजेंसियों का दुरुपयोग नहीं हुआ बल्कि कांग्रेस सरकारों में हुआ है।
कांग्रेस नेता बताएं ये मामला कब बन्द हुआ जो राजनीतिक मंशा से फिर खोला, प्रमाण दें। ईडी के पास तथ्य हैं जनता को जागरूक किया जा रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

नेशनल हेराल्ड मामले में मोदी सरकार कर रही कांग्रेस नेताओं को प्रताड़ित, कांग्रेस ने शिमला में राजभवन का किया घेराव, पुलिस के साथ जमकर की धक्का-मुक्की

Thu Jun 16 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लगातार पूछताछ कर रही है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा की मोदी सरकार मामले को चुनावी तूल दे रही है। सरकार जांच एजेंसियों का प्रयोग अपने राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए कर रही है। इसके […]

You May Like

Breaking News