IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

प्रदेश सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों से सुनिश्चित हो रहा लोगों का कल्याण- मुख्यमंत्री

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने चम्बा जिले के डलहौजी में आयोजित मंडल मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी पदाधिकारियों से राज्य में भाजपा को पुनः सत्ता में लाने के लिए अधिक प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ काम करने का आग्रह किया, ताकि विकास की गति निर्बाध रूप से चलती रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का वर्तमान कार्यकाल गरीबों और कमजोर वर्गों के कल्याण और उत्थान के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सहारा योजना, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, हिमकेयर आदि योजनाएं प्रदेश के लाखों लोगों के लिए वरदान साबित रही हैं।

उन्होंने कहा कि  जरूरतमंदों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन उपलब्ध करवाने के लिए प्रति वर्ष 1300 करोड़ रुपये ही व्यय किए जा रहे हैं, जबकि इस पर पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 400 करोड़ रुपये व्यय किए गए थे। उन्होंने कहा कि सहारा योजना के तहत 20,000 से अधिक गंभीर रूप से बीमार रोगियों के परिवारों को 3000 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार का ध्येय वंचित वर्गों को विकास योजनाओं का लाभ उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गरीबों और कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए कई योजनाएं आरम्भ की गई हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से राज्य और केन्द्र सरकार की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने का भी आग्रह किया।

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष एवं कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के भाजपा सह-प्रभारी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश के लोगों ने राज्य में भाजपा को फिर से सत्ता में लाने का मन बना लिया है ताकि विकास की गति को निर्बाध रूप से बनाए रखा जा सके।

डलहौजी भाजपा मंडलाध्यक्ष विजय ठाकुर ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पिछले लोकसभा चुनाव में क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार को भारी बढ़त दिलाने में कामयाब रही है।

सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्य सचेतक बिक्रम सिंह जरयाल, विधायक जिया लाल कपूर, विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डी.डी. ठाकुर और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

खरीफ की फसल का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 15 जुलाई- डॉ प्राची

Sat Jun 18 , 2022
एप्पल न्यूज़, बिलासपुर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ 2022 के अंतर्गत मक्का व धान की फसल का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 15 जुलाई  2022 को समाप्त हो रही है। यह जानकारी कृषि उपनिदेशक बिलासपुर डा. प्राची ने दी। उन्होने बताया कि मक्का व धान फसल की कुल बीमित राशि […]

You May Like

Breaking News