file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

सत्ता में आने पर ओल्ड पेंशन स्कीम बहाली करेगी कांग्रेस- सुक्खू

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

ओल्ड पेंशन बहाली के मुद्दे को लेकर कांग्रेस चुनावी मैदान में उतरने जा रही हैं। शनिवार को शिमला स्थित राजीव भवन में कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी और प्रचार समिति की संयुक्त बैठक में कांग्रेस पार्टी ने सरकार बनने पर ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल करने का फैसला लिया हैं।

हिमाचल कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकारी कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा के लिए काम करेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आते ही ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल करेगी। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जहां कांग्रेस पार्टी की सरकार ने ओल्ड पेंशन को बहाल किया हैं।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र जारी करेगी, वह घोषणा पत्र नहीं बल्कि कर्तव्य पत्र होगा। कांग्रेस पार्टी अपने कर्तव्य पत्र में लिखे एक-एक शब्द को अक्षरक्ष: से लागू करेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकारी कर्मचारियों के हित के बारे लिए काम करने वाली पार्टी है और सत्ता में आते ही सरकारी कर्मचारियों के हर हित का ध्यान रखा जाएगा।

बैठक में बेरोजगारी के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। 12 लाख से अधिक बेरोजगार युवाओं के लिए नई रोजगार नीति लाने का निर्णय लिया गया। इसे भी कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी। पर्यटन को बढ़ावा देने, महिला सुरक्षा व बागवानी के लिए नई योजनाएं बनाने सहित नशा और खनन माफिया पर शिकंजा कसने को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया।

इन सब क्षेत्रों में व्यापक सुधार करने के लिए नई नीतियों का स्वरूप कांग्रेस पार्टी अपने घोषणा पत्र में पेश करेगी। ग्रामीण लोगों की आय के साधन बढ़ाने की योजनाओं को भी घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। प्रदेश सचिव राजेंद्र शर्मा ने बताया कि कांग्रेस सरकार पारदर्शिता कानून भी लाएगी, जिससे लोगों को जनप्रतिनिधियों की आय के स्रोतों व वृद्धि का हर साल पता चल सकेगा। 

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री से नर्सरी ट्रेंड टीचर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

Sun Jun 19 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से ओक ओवर, शिमला में नर्सरी ट्रेंड टीचर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय जनता मजदूर संघ के महामंत्री वीर सिंह भारद्वाज के नेतृत्व में भेंट की।प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें अपनी विभिन्न मांगों के बारे में अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर सहानुभूति […]

You May Like

Breaking News