जनजातीय क्षेत्रों में प्रदेश सरकार के कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास हुआ सुनिश्चित- जय राम

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, चम्बा

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने चम्बा के परिधि गृह में भरमौर-पांगी क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार जनजातीय और पिछड़े क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इन क्षेत्रों के समुचित विकास के लिए बजट आबंटन में पर्याप्त प्रावधान किया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के जनजातीय और दुर्गम क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने पिछली कांग्रेस सरकार पर जनजातीय क्षेत्रों के लोगों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने इन क्षेत्रों के विकास के लिए कुछ नहीं किया।

जय राम ठाकुर ने कहा कि पहली बार इस वर्ष अप्रैल माह में साच पास यातायात के लिए बहाल किया गया है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति में व्यापक स्तर पर सुधार हुआ है और इन क्षेत्रों के विकास के लिए पर्याप्त बजट का आबंटन किया गया है। 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. हंसराज ने जनजातीय क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ समस्त चम्बा जिले का समान विकास सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

विधायक जिया लाल कपूर ने दुर्गम एवं जनजातीय क्षेत्रों की विकासात्मक आवश्यकताओं के प्रति सदैव संवेदनशील रहने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Share from A4appleNews:

Next Post

नए रथ में विराजमान होकर पहली बार सैकड़ों देवलुओं के साथ देवी जालपा पहुंची बड़ा देव के दरबार

Mon Aug 1 , 2022
पवित्र झील के पास बड़ा देव के देवलुओं ने थामा देवी का रथ और खुद बजाई काहुलिया  एप्पल न्यूज़, गोहर संजीव कुमार शंकर भगवान के सावन माह में अधिष्ठाता कमरुनाग देवता के मंदिर में भाई बहन का दिव्य मिलन देख हजारों देवलु भावुक हो उठे। माता का रथ जैसे ही […]

You May Like

Breaking News