IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

शिमला में किया गया जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने फहराया तिरंगा

एप्पल न्यूज़, शिमला

देश आज आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. पूरे देश के साथ हिमाचल प्रदेश में भी आजादी के अमृत महोत्सव की धूम है।

76 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने तिरंगा फहराया।

जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान पुलिस की परेड लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही. भारी बारिश के बावजूद पूरे जोश के साथ देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले भारत मां के वीर सपूतों को याद किया गया.

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि आज देश ने आजादी के 75 साल पूरे कर लिए हैं. आजादी के अमृत 75 साल पूरे होने पर देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान के जरिए लोगों को देश की आजादी में बलिदान देने वाले वीरों को याद करने की मुहिम को छेड़ा है।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी में कई वीर सपूतों ने शहादत दी. सुरेश भारद्वाज ने कहा कि भारी संघर्ष के साथ देश को आजादी मिली है।

आजादी के बाद की पीढ़ी को देश की आजादी की महत्ता पता लगे इसके लिए हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वीर सपूतों को याद किया जाता है. देश की आजादी के मौके पर आज पूरा देश तिरंगामय है. हर घर में तिरंगा लहराया जा रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

सराहां में CM ने की राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता, 4000 ZP कर्मचारियों के लिए संशोधित वेतनमान की घोषणा- पेंशनरों को एरियर की किश्त जारी

Mon Aug 15 , 2022
मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के कर्मचारियों तथा पेंशनरों के लिए संशोधित वेतनमान के एरियर की पहली किश्त प्रदान करने की घोषणा की एप्पल न्यूज़, सिरमौर प्रदेशभर में आज 76वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर राज्य, ज़िला तथा उपमण्डल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित […]

You May Like

Breaking News