सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

शिमला में हिमाचल भाजपा कोर कमेटी की बैठक, विधानसभा चुनावों पर मंथन, PM के दौरे पर भी चर्चा

एप्पल न्यूज़, शिमला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, पूर्व पार्टी अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, सतपाल सत्ती, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, महामंत्री त्रिलोक जमवाल, राकेश जमवाल और त्रिलोक कपूर ने भी बैठक में हिस्सा लिया।
सुरेश कश्यप ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही हिमाचल का दौरा करेंगे। सितंबर में प्रधानमंत्री द्वारा एम्स का शुभारंभ किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि एम्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का सबसे बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट है।
इसे तेज गति से बनाया जा रहा है और समय से पहले पूरा कर लिया जाएगा।
प्रधानमंत्री जल्द ही भाजयुमो की रैली को भी संबोधित करेंगे, हमने इसके लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया है।
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का हालिया दौरा पूरी तरह सफल रहा। आने वाले समय में इस तरह के और भी दौरे होंगे।

विधानसभा चुनावों पर होगा मंथन.

शिमला भाजपा कोर कमेटी की बैठक शुरू हो गई है. बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों पर रणनीति बनेगी. बैठक में कांग्रेस से आए पवन काजल व लखविंदर राणा को क्या जिम्मेदारी दी जाए इस पर चर्चा हो सकती है।

बैठक में आगामी चुनावों में किस की क्या भूमिका रहेगी, टिकट आबंटन के साथ पार्टी को एक जुट होकर चुनाव लड़ने पर मंथन होगा। बैठक में Aims के उद्घाटन के लिए पीएम के दौरे व युवा मोर्चा के कार्यक्रम पर भी चर्चा होगी.

भाजपा कोर ग्रुप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, सतपाल सत्ती, मंत्री राजीव सहजल, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, राकेश जमवाल, त्रिलोक जमवाल व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा सहित 14 लोग हैं. जिनमें से अनुराग ठाकुर, संजय टंडन, डॉ राजीव सैजल व शांता कुमार नही पहुँचे हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

किन्नौर कांग्रेस कमेटी का आरोप- DC बने भाजपा के पिट्ठू, कर रहे केवल भाजपा नेताओं का विकास, चुनाव अधिकारी से की DC को तुरन्त हटाने की मांग

Fri Aug 26 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला किनौर ज़िला के कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी ने उपायुक्त किनौर पर विकास कार्यों को रोकने के आरोप लगाए हैं। वीरवार को शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान उमेश ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए उपायुक्त किनौर की कार्यप्रणाली को भी भेदभावपूर्ण बताया। उमेश नेगी का कहना है […]

You May Like

Breaking News