file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

हिमाचल किसान सभा इकाई दलाश ने बैठक में क्षेत्र की समस्याओं पर की चर्चा

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

हिमाचल किसान सभा दलाश इकाई की बैठक विश्राम गृह दलाश में हुई। जिसमें ब्लॉक किसान सभा के सचिव गीता राम व मिलाप विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक में इकाई अध्यक्ष हरविंदर कुमार ने कहा कि दलाश क्षेत्र की ओर सरकार पूरी तरह से अनदेखी कर रही है। यहां क़ी सभी मुख्य सड़कें पीछे 2 महीने से बंद हैं. जिसके कारण बागबानों को सेब मंडी तक पहुंचाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

बैठक में उपस्थित किसानों ने दलाश अस्पताल में डेंटिस्ट व आंखों के डॉक्टर के न होने पर चिंता जाहिर की। किसान सभा सचिव गीता राम ने कहा कि दलाश के अस्पताल को 30 बैड का बोर्ड तो लग गया लेकिन ग्रामीणों को न तो चिकित्सा की सही सुबिधा मिल पा रही है और न आपातकालीन 108 एम्बुलेंस की सुबिधा ।

वहीं दलाश के स्कूल में साइंस भवन.आईटीआई भवन व पॉलीटेकनिक संस्थान पर विधायक व प्रदेश की भाजपा सरकार मौन धारण किए हुए है।  किसान. बागबान तथा आम जनता  महंगाई से परेशान है।

आनी में दो तीन माह से सड़क के खस्ताहाल होने  से कई रूट पर अभी तक बस सुविधा बहाल नहीं हो पाई हैं। जिसके कारण आम जनता को आने जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

किसान सभा ने कहा कि 23 सितम्बर को स्थानीय मुद्दों पर आनी एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।बैठक में किसान सभा दलाश इकाई अध्यक्ष हरविंदर कुमार सचिव टीकम राम. निहाल चन्द.सुआगत अली.रूमा सपना.देवेन्द्रा तथा चांदनी सहित अन्य क़ई सदस्य मौजूद रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

प्रशासनिक सेवा परिविक्षाधीन अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट की

Sun Sep 18 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश कैडर, भारतीय प्रशासनिक सेवा 2021 बैच के तीन परिविक्षाधीन अधिकारियों, हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा तथा हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सम्बद्ध सेवा 2022 बैच के 14 परिविक्षाधीन अधिकारियों ने आज ओक ओवर, शिमला में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की। यह अधिकारी हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन […]

You May Like

Breaking News