IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

NJHPS झाखड़ी में रक्तदान शिविर का आयोजन, कर्मियों के साथ सेना और CISF जवानों ने भी कमाया पुण्य

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, झखड़ी रामपुर बुशहर

देश की  बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना 1500 मैगावाट की नाथपा झाकड़ी मुख्यालय के चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।  जिस में एसजेवीएन के कर्मचारियों के अलावा सेना , केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और स्थानीय लोगो ने हिस्सा लिया।

हिमाचल और केंद्र सरकार के संयुक्त उपक्रम एसजेवीएन के अधिकारियो ने बताया ऐसे आयोजनों से लोगो में सेवा और सहयोग की भावना तैयार करना है।

  एसजेवीएन प्रबंधन का उदेश्य है कि विद्युत उत्पादन के साथ सामाजिक सौहार्द व्के भाईचारे के  साथ  आगे बढ़ना है। उन्होंने बताया की इस रक्तदान शिविर में निगम कर्मचारियों के
अलावा सेना और स्थानीय समुदाय ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

नाथपा -झाकड़ी पवार स्टेशन के मुख्य महा प्रबंधक मानव संसाधन पीएस नेगी ने बताया की एसजेवीएन  सोच को आगे बढ़ाते हुए कार्य किया जा रहा है।
उन का मानना  है की जिस तरह से विद्युत उत्पादन में देश विदेश में आगे बड़ कर देश सेवा  कर रहे  है।  उसी तरह सामाजिक सेवा और कल्याण से जुड़े कार्यो में भी आगे बड़े। 

इस रक्तदान शिविर में सभी क्षेत्रों के लोगो की भागीदारी से आगे बड़े है।  ताकि क्षेत्र के चिकित्सालयों में रक्त की कमी
से अमूल्य जान न जाए।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्ष बल के निरीक्षक बीएस भंडारी ने बताया कि आज एसजेवीएन की नाथपा झाकड़ी ने झाकड़ी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। 

 परियोजना कर्मचारियों के अलावा न्य सैनिक संगठनों ने भी इस शिविर में हिस्सा लिया है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की निति  भी है की सब की सुरक्षा और संरक्षण।

मज़दूर नेता बिहारी सेवगी  ने बताया  मज़दूर संगठन को एसजेवीएन की और से रक्तदान के लिए आमंत्रित किया गया है।  मज़दूर बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेरहे है।  वैसे भी सीटू ऐसे रक्तदान शिविरों में लगातार हिस्सा लेती आई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

दिल्ली से लेकर हिमाचल तक कांग्रेस ने राजनीति को बना डाला "खानदानी कारोबार", सत्ता में आकर पीढ़ी दर पीढ़ी लूट मचाना कांग्रेस की संस्कृति- कश्यप

Tue Sep 27 , 2022
कांग्रेस-राष्ट्रीय जमानत पार्टी ,राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हिमाचल की अध्यक्ष और उनके परिवार बेल पर- सुरेश कश्यप एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी परिवार वाद ट्रेन है। कन्याकुमारी से लेकर हिमाचल होते हुए कश्मीर तक कांग्रेस पार्टी उन परिवारों द्वारा शासित है जो सदियों […]

You May Like

Breaking News