सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

हिमाचल में 37.17 करोड़ मूल्य की जब्तियां व जुर्माने

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि विधान सभा चुनावों के दृष्टिगत लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान पुलिस विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर की गई नाकेबंदी के दौरान 22.32 लाख रुपये की नकदी जबकि लगभग 11.41 लाख रुपये मूल्य की 2500 लीटर अवैध अंग्रेजी एवं देशी शराब तथा बीयर जब्त की गई है।


उन्होंने बताया कि आयकर विभाग द्वारा की गई नाकाबंदी के दौरान 1 करोड़ 35 लाख 50 हज़ार रुपये की नकदी जब्त की गई है। राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा एक करोड़ एक लाख 50 हज़ार 158 रुपये मूल्य की 27479 लीटर अवैध शराब जब्त की गई।

प्रदेश भर में अब तक पुलिस तथा आयकर विभाग द्वारा अब तक कुल 14 करोड़ 93 लाख 98 हजार 560 रूपये की नकदी जब्त की गई है जबकि पुलिस, राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा 12 करोड़ 39 लाख 98 हजार 263 रूपये मूल्य की 857516.491 लीटर शराब, बीयर जब्त की गई है।

विभागों द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई में अब तक कुल 37 करोड़ 17 लाख 21 हज़ार 989 रुपये मूल्य की अवैध शराब, नकदी, नशीले पदार्थ आदि जब्त तथा जुर्माना लगाया गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

आरोप- BJP सरकार के दबाव में काम कर रहा चुनाव आयोग- सोना बेचकर मतदाताओं में बांट रहे पैसा-शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं- कांग्रेस

Sat Nov 5 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल कांग्रेस लीगल सेल ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस लीगल सेल के अध्यक्ष आई. एन. मेहता ने कहा कि अब तक पार्टी 100 से ज्यादा शिकायतें चुनाव आयोग को सौंप चुकी है, लेकिन चुनाव आयोग न के बराबर ही कार्रवाई कर […]

You May Like

Breaking News