रोहित ठाकुर के शिक्षा मंत्री बनने से हुआ जुब्बल कोटखाई का पूरा क्षेत्र गौरवान्वित- कौशल मुंगटा

एप्पल न्यूज़, जुब्बल कोटखाई

जिला परिषद् सद्स्य व प्रवक्ता हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कौशल मुंगटा ने रोहित ठाकुर को शिक्षा मंत्री बनाए जाने पर बधाईयां प्रेषित की है।

मुंगटा का कहना है की रोहित ठाकुर के मंत्री पद को सुशोभित करने से पूरे क्षेत्र का मान बढ़ा है व रोहित ठाकुर के रूप में पुनः इस क्षेत्र को भविष्य में मजबूत नेतृत्व की आस भी पैदा हो गई है।

रोहित ठाकुर को शिक्षा जैसा महत्वपूर्ण महकमा मिला है जिसमे की रिकार्ड कर्मचारी कार्यरत है तथा सरकारी स्कूलों की लचर व्यवस्था भी किसी से छिपी नहीं है जिसमे की सुधार की अनेकों संभावना है।

मुंगटा ने कहा की रोहित ठाकुर का 20 वर्षो से अधिक का राजनीति का अनुभव है जिसका पूरे प्रदेश को लाभ मिलेगा ।

जिला परिषद वार्ड सरस्वतीनगर के समस्त जनता की तरफ से बधाई प्रेषित करते हुए मुंगटा ने कहा की रोहित ठाकुर जी के जुब्बल कोटखाई आने पर भव्य स्वागत किया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

पंचायतीराज मंत्री राणा अनिरुद्ध सिंह ने सचिवालय में संभाला कार्यभार, बोले-कार्यो के लिए तय होगी "समय सीमा"- ढुलमुल रवैया नहीं होगा सहन, विभागों को मिलेंगे 'टारगेट'

Thu Jan 12 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु द्वारा अपनी कैबिनेट के गठन करने के बाद विभाग भी देर शाम आवंटित कर दिए है। कसुम्पटी से विधायक अनिरुद्ध सिंह को पंचायतीराज ओर ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेवारी दी गई है। विभाग मिलने के बाद वीरवार को अनिरुद्ध सिंह कार्यभार सम्भालने सचिवालय […]

You May Like

Breaking News