शिमला में बरसी बर्फ की चांदी, सफेद हुए पहाड़, प्रदेश में एक सप्ताह मौसम रहेगा खराब, 23 24 जनवरी को भारी बर्फबारी की चेतावनी

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का दौर जारी है। पहाड़ों की रानी शिमला में फिर बर्फबारी हुई है। ताजा बर्फबारी से प्रदेश शीतलहर की चपेट में हैं। जिससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।

राजधानी सहित हिमाचल प्रदेश में आगामी एक सप्ताह तक मौसम खराब रहेगा। इस दौरान प्रदेश भर में बारिश और बर्फबारी की संभावना मौसम विभाग ने जताई है जबकि 23 ओर 24 जनवरी को भारी बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

26 जनवरी तक प्रदेश के सात जिलों में भारी बर्फबारी की आशंका है। इनमें शिमला, कुल्लू, मंडी, चंबा, लाहुल -स्पीति और किन्नौर जिला शामिल है। ऐसे में मौसम विभाग ने जिलों के सतर्क रहने को कहा गया है।

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने कहा कि प्रदेश में बीते 24 घण्टो के दौरान कई हिस्सों में बर्फबारी हुई है और आगामी 24 घण्टो के दौरान भी ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की आशंका है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 23 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके चलते प्रदेश भर में बारिश बर्फ़बारी होने की संभावना है और कई हिस्सों में भारी बर्फबारी को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान शिमला शहर में भी अच्छी बर्फ़बारी होगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के लाहौल स्पीति में तापमान माईनस में चल रहा है जबकि शिमला सहित अन्य हिस्सों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में आगामी दिनों में बर्फबारी होने से तापमान में कमी आएगी ओर निचले क्षेत्रो में शीतलहर चलने की भी संभावना है।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री सुख-आश्रय सहायता कोष के लिए एक लाख रुपये की राशि भेंट

Fri Jan 20 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को होटल हॉट स्प्रिंग ततापानी के प्रबन्ध निदेशक प्रेम रैणा तथा नगर परिषद् सुन्नी के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने मुख्यमंत्री सुख-आश्रय सहायता कोष के लिए एक लाख रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।इस अवसर […]

You May Like

Breaking News