file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व MLA RS बाली की माता किरण बाली का एम्स दिल्ली में निधन, CM, Dy. CM ने जताया शोक

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय जी.एस. बाली की धर्मपत्नी एवं हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर. एस. बाली की माता किरण बाली के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने आज सुबह नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अंतिम सांस ली।


मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त करते हुए उन्हें इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
उप-मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

उधर, कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने पूर्व मंत्री स्व.जी.एस. बाली की पत्नी किरण बाली  के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना परमेश्वर से की हैं।

प्रतिभा सिंह ने उनके पुत्र पर्यटन  विकास निगम  के अध्यक्ष विधायक रघुवीर सिंह बाली को फोन कर शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में अपनी सांत्वना दी हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल के नए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का जीवन-परिचय

Sat Feb 18 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला शिव प्रताप शुक्ल का जन्म गोरखपुर जनपद के ग्राम रूद्रपुर पोस्ट- खजनी में 1 अप्रैल 1952 को हुआ। उनकी प्रारंभिक शिक्षा ग्राम-रूद्रपुर खजनी में हुई एवं कक्षा 9 से विधि स्नातक की शिक्षा गोरखपुर में हुई। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री के रूप में […]

You May Like

Breaking News