file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

BJP विधायक हिमाचल विधानसभा की उच्च परंपराओं को ध्वस्त करने के प्रयास में जुटे, न भाजपा से सत्ता सम्भली न विपक्ष- कॉंग्रेस

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा, संजय रत्न, केवल सिंह पठानिया, सुरेश कुमार और भुवनेश्वर गौड़ ने विधानसभा के भीतर भाजपा विधायकों के आचरण की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक प्रदेश विधानसभा की उच्च परंपराओं को ध्वस्त करने का प्रयास कर रहे हैं।

भाजपा सत्ता में रहते भी पूरी तरह विफल साबित हुई और अब विपक्ष की सकारात्मक भूमिका भी नहीं निभा पा रही। 

           कांग्रेस विधायकों ने वीरवार को यहां एक सयुंक्त बयान में कहा कि भाजपा विधायकों को विधानसभा के भीतर या बाहर विरोध प्रदर्शन करने का पूरा अधिकार है, लेकिन मुख्यमंत्री के कक्ष में घुसपैठ की कोशिश कर व सदन की मान मर्यादा को तार-तार करना चाह रहे थे। इसे कांग्रेस विधायक दल कभी सहन नही करेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने दोबारा सत्ता में आने के लिए लोगों को गुमराह कर अपने कार्यकाल के अंतिम छह महीने में 920 से अधिक संस्थान बगैर किसी बजट प्रावधान के खोले। लेकिन उनका  उसे कोई राजनीतिक लाभ नही मिला। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने इन संस्थानों को इसलिए डिनोटिफाई किया है क्योंकि पूर्व भाजपा सरकार ने समुचित बजट का प्रावधान ही नहीं किया था। इन संस्थाओं में कर्मचारियों की भी कोई व्यवस्था नही की गई थी। 

कांग्रेस विधायकों ने कहा कि कांग्रेस सरकार जहां भी आवश्यकता होगी, जनहित में संस्थानों को खोलेगी। भाजपा को इसकी कोई भी चिंता करने की जरूरत नही है।

मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश का दौरा कर खुद जमीनी हकीकत जानेंगे। प्रदेश के लोगों ने भाजपा को विपक्ष में बिठाया है, इसलिए उन्हें इस जनादेश का सम्मान करते हुए सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में अब सर्दियों में नहीं होगी बिजली की "किल्लत", अक्टूबर तक 200 MW सोलर पावर उत्पादन का लक्ष्य- CM 

Fri Mar 17 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश जल-विद्युत उत्पादन पर जल उपकर विधेयक, 2023 की चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार को संसाधन जुटाने की जरूरत है जिसके लिए कडे कदम उठाए जा रहे हैं। इससे परेशानी तो होगी, मगर आने वाला समय बेहतरीन जरूर हो जाएगा। […]

You May Like

Breaking News