file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

योग शब्द – वेदों, उपनिषदों, गीता एवं पुराणों में अति प्राचीन काल से व्यवहार में आया है : बिंदल

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, नाहन/सोलन/शिमला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नहान विधानसभा क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में भाग लिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने समस्त प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा योग शब्द – वेदों, उपनिषदों, गीता एवं पुराणों में अति प्राचीन काल से व्यवहार में आया है।

भारतीय दर्शन में योग एक अति महत्वपूर्ण शब्द है। आत्म दर्शन एवं समाधि से लेकर कर्मक्षेत्र तक योग का व्यापक व्यवहार हमारे शास्त्रों में हुआ है। 

• महर्षि पतंजलि योग शब्द का अर्थ चित्तवृत्ति का निरोध करते हैं।

• महा ऋषि व्यास योग शब्द का अर्थ समाधि करते हैं।

• सयंम पूर्वक साधना करते हुए आत्मा का परमात्मा के साथ योग करके समाधि का आनंद लेना योग है। 

ऋषि-मुनियों ने योग की अलग-अलग प्रकार से व्याख्या की है जो अनंत है। हजारों-लाखों पीएचडी योग पर हो सकती हैं परंतु हमें अष्टांग योग को धारण करने से अपना सामान्य जीवन व्यतीत करते हुए जीवन का कल्याण कर सकते हैं। 

अष्टांग योग – यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान एवं समाधि। इनमें से हम दो विषयों पर ही जन सामान्य चर्चा-वार्ता करते हैं। वह है, आसन एवं प्राणायाम।

आसन एवं प्राणायाम से हमारे शरीर के हर हिस्से में सही प्रकार से रक्त का संचार होता है। शने: शने: हमारी मांसपेशियां, सनायु एवं तंतु सभी सक्रिय होकर शरीर से दोषों का निर्हरण करते हुए शरीर दोषमुक्त होने लगता है। मांसपेशियों का संकुच्चन एवं प्रसारण होने से रक्त संचार पूर्णरूपेण होता है। 

मनुष्य जीवन के चार पुरुषार्थों का वर्णन है। धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष – इन चारों पुरूषार्थों का आधार है-शरीर, यदि शरीर लगातार लम्बे समय तक स्वस्थ रहता है तो ही चारों पुरुषार्थों को साधा जा सकता है। इसलिए स्वस्थ शरीर ही आधार है। 

सुश्रुता संहिता के अनुसार स्वस्थ शरीर का वर्णन है :- 

समदोष: समाग्निश्च समधातुमलक्रिय: ।

प्रसन्नात्मेन्द्रियमना: स्वस्थ इत्यभिधीयते ॥

अर्थात – जिस मनुष्य के दोष सम हैं, जिस मनुष्य की अग्नियां सम हैं, जिस मनुष्य की धातुएं सम हैं, मल क्रियाएं सम हैं, व जिसकी आत्मा, इंद्रियां व मन प्रसन्न है, वही स्वस्थ है। यह सब कुछ योग (अष्टांग योग) से संभव है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में RMSA के तहत कार्यरत "वोकेशनल ट्रेनर्ज " को 20 दिनों का सवैतनिक अवकाश, अधिसूचना जारी

Wed Jun 21 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमला प्रदेश सरकार ने राज्य के विभिन्न स्कूलों में राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचे (नेशनल स्किल क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क) के अन्तर्गत कार्य कर रहे आउटसोर्स व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रदाताओं को 20 दिनों का सवैतनिक अवकाश प्रदान करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में प्रदेश सरकार की ओर से अधिसूचना जारी […]

You May Like

Breaking News