सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

“श्रीखण्ड” महादेव के दर्शन कर वापिस निरमंड लौटी पवित्र “छड़ी यात्रा”

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, सीआर शर्मा निरमंड

गत 29 जून को निर्मण्ड के दशनामी जूना अखाडा से शुरू हुई माता अंबिका व स्वामी दतात्रेय की 28 वीं छड़ी यात्रा सोमवार को संत श्री दावत गिरी जी महाराज की अध्यक्षता में भीम ड़वार से 18570 फुट की ऊँचाई पर स्थित श्रीखण्ड कैलाश पहुंचीं. जहाँ महादेव की विधिवत पूजा अर्चना व दर्शन के बाद छड़ी यात्रा सकुशल वापिस लौटी। 

बता दें कि 29 जून  को निर्मण्ड के दशनामी जूना अखाड़ा से अम्बिका माता और दत्तात्रेय स्वामी की 28वीं छड़ी यात्रा रवाना हुई।

श्रीखंड महादेव के दर्शनों के लिए रवाना हुई इस छड़ी यात्रा में देश के विभिन्न अखाड़ों के दर्जनों साधु संतों ने भाग ले रहे हैं।

छड़ी यात्रा समिति के अध्यक्ष टकेश्वर शर्मा ने बताया कि  छड़ी यात्रा  ने सोमवार को  गुरु पूर्णिमा के दिन श्रीखंड महादेव के दर्शन किए और पूजा अर्चना के  बाद वापिस लौटी।

छड़ी यात्रा 8 जुलाई की शाम को वापिस जूना अखाड़ा निरमंड पहुंच जाएगी. इसके पश्चात 9 जुलाई को जूना अखाड़ा निरमंड में छड़ी यात्रा के स्वागत में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

गौर हो कि उतरी भारत की सबसे कठिन धार्मिक यात्राओं में शुमार श्रीखंड महादेव यात्रा जहां यात्रियों को रोमांच से भर देती है।

वहीं श्रीखंड महादेव के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को बेहद मुश्किल और जोखिम भरी 32 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई चलनी पड़ती है। इस वर्ष से श्रीखंड महादेव यात्रा 7 जुलाई  से 21 जुलाई तक प्रशासन की देखरेख में होगी।

18,570 फीट ऊंचाई पर श्रीखंड महादेव तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को 32 किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ता है।

श्रद्धालुओं को संकरे रास्तों में कई बर्फ के ग्लेशियरों को भी पार करना होता है। वहीं ऊंचाई वाले कई ऐसे स्थल हैं, जहां ऑक्सीजन की कमी का श्रद्धालुओं को सामना करना पड़ता है।

पार्वती बाग से आगे कुछ ऐसे क्षेत्र पड़ते हैं, जहां कुछ श्रद्धालुओं को ऑक्सीजन की कमी के चलते भारी दिक्कतें पेश आती हैं।

यदि ऐसी स्थिति में ऐसे श्रद्धालुओं को समय रहते उपचार या वापस नीचे नहीं उतारा जाता है तो श्रद्धालुओं के लिए खतरा बन जाता है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में कोविड काल में रखे 1850 स्वास्थ्य कर्मियों की नौकरियों पर लटकी तलवार, 30 जून को अनुबंध खत्म

Tue Jul 4 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में रखे आउटसोर्स कर्मियों की नौकरियों पर तलवार लटक गई है। वैश्विक महामारी कोरोना काल के दौरान अस्पतालों में 1850 स्वास्थ्य कर्मी रखे गए थे जिनकी समय अवधि 30 जून को खत्म हो चुकी है। हालांकि मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की […]

You May Like

Breaking News