IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

हिमाचल में कोविड काल में रखे 1850 स्वास्थ्य कर्मियों की नौकरियों पर लटकी तलवार, 30 जून को अनुबंध खत्म

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में रखे आउटसोर्स कर्मियों की नौकरियों पर तलवार लटक गई है। वैश्विक महामारी कोरोना काल के दौरान अस्पतालों में 1850 स्वास्थ्य कर्मी रखे गए थे जिनकी समय अवधि 30 जून को खत्म हो चुकी है।

हालांकि मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की ओर से कोविड काल में रखे गए आउटसोर्स कर्मियों का कार्यकाल बढ़ाने को लेकर आश्वस्त भी किया जा चुका है।

बावजूद इसके अभी तक अनुबंध बढ़ाने को लेकर किसी प्रकार की अधिसूचना नहीं हुई। ऐसे में स्वास्थ्य कर्मी का भविष्य खतरे में पड़ गया है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से मिलने सचिवालय पहुंचे इन स्वास्थ्य कर्मियों को आज भी निराशा ही हाथ लगी। क्योंकि मुख्यमंत्री अपने स्वास्थ्य कारणों से प्रदेश के बाहर है।

ऐसे में इनका कहना है की जब तक मुख्यमंत्री वापिस नही लौटते वह सेवाएं देने को तैयार है। लेकिन सरकार तीन-तीन माह बाद अनुबंध बढ़ा रही है ये सही नही है।

सरकार उनके लिए कोई ठोस नीति बनाये ताकि उनके ऊपर लटक रही बेरोजगारी की तलवार हमेशा के लिए हट सके।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में आज से 3 दिन भारी बारिश का "येलो अलर्ट"

Tue Jul 4 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमला प्रदेश में इस बार मानसून की दस्तक के साथ ही जून महीने में बारिश नॉर्मल से 30 फीसदी ज्यादा हुई है। 24 जून से मानसून के कहर में अभी तक 242 करोड़ से ज्यादा बरसात में बह गया है जबकि 27 लोग काल का ग्रास बन गए […]

You May Like

Breaking News