चुनावी बिगुल- छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना की विधानसभाओं के लिए आम चुनाव की घोषणा

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, दिल्ली

भारत निर्वाचन आयोग ने जलवायु परिस्थितियों, शैक्षणिक कैलेंडर, बोर्ड परीक्षा, प्रमुख त्योहारों, राज्यों की मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति जैसे सभी प्रासंगिक पक्षों पर विचार करने तथा राज्यों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की उपलब्धता, आवाजाही, परिवहन के लिए आवश्यक समय और बलों की समय पर तैनाती व अन्य प्रासंगिक मैदानी हकीकतों का गहन मूल्यांकन करने के बाद छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना की विधानसभाओं के लिए आम चुनाव कराने का कार्यक्रम तैयार किया है।

आयोग ने सभी प्रासंगिक पक्षों पर विचार करने के बाद छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना राज्यों के माननीय राज्यपालों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत आम चुनाव के लिए अधिसूचना जारी करने की सिफारिश करने का निर्णय लिया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

दिव्यांगजनोें के लिए 3 छात्रवृत्तियों की पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ

Tue Oct 10 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमला शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा विशेष रूप से सक्षम विद्यार्थियों को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से तीन छात्रवृत्तियां दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा नौंवी तथा दसवीं के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति तथा कक्षा 11वीं से स्नातकोत्तर के […]

You May Like

Breaking News