सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

सावधान- हिमाचल में मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश व बर्फबारी का “रेड अलर्ट”, बर्फबारी जारी

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। राजधानी शिमला में सुबह से बादल छाए हुए है तो वन्ही रोहतांग दर्रा, कोकसर, सिस्सू सहित लाहौल की अन्य ऊंची चोटियों पर हिमपात शुरू हो गया है।

मौसम विभाग की मानें तो हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

पहले मौसम विभाग ने 19 और 20 फरवरी को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ की ज्यादा सक्रियता को देखते हुए 19 फरवरी को ऊंचाई वाले स्थानों पर भारी हिमपात के साथ निचले व मध्यवर्ती इलाकों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

प्रदेश में 22 फरवरी तक मौसम खराब रहेगा। इस दौरान हिमाचल के कई इलाकों में तेज हवाए और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग ने 20 फरवरी को भी हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आंधी, तेज बारिश और बर्फबारी लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 21 फरवरी के बाद मौसम में सुधार की संभावना है।

Share from A4appleNews:

Next Post

वारदात- अर्की में तेंदुए ने रात में एक साथ किया 55 बकरियों का शिकार

Sun Feb 18 , 2024
एप्पल न्यूज, अर्की सोलन जिला सोलन में अर्की क्षेत्र की सेवड़ा चंडी पंचायत में शनिवार रात तेंदुए ने एक साथ 55 बकरियों को मार डाला। जानकारी के अनुसार शाम को भेडपालक ने अपनी बकरियों को बाड़े में बंद कर दिया था। नमालूम रात में कब तेंदुए ने धावा बोला और […]

You May Like

Breaking News