file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

वन प्रशिक्षण संस्थान चायल में वन रक्षकों के 72वें सत्र के दीक्षान्त समारोह में अनिल ठाकुर ने वितरित किए प्रमाण पत्र

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

वन प्रशिक्षण संस्थान चायल में वन रक्षकों के 72वें सत्र के दीक्षान्त समारोह का आयोजन किया गया। अनिल ठाकुर, भारतीय वन सेवा अधिकारी, अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल (वन्यप्राणी) वन विभाग हिमाचल प्रदेश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
यह प्रशिक्षण सत्र 25 सितम्बर, 2023 को प्रारम्भ हुआ था और 6 माह बाद 23 मार्च, 2024 को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ जिस में वन विभाग हिमाचल प्रदेश के 13 वन वृतों क्रमशः बिलासपुर, चम्बा, धर्मशाला, ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी, नाहन, रामपुर, शिमला, सोलन, वन्यप्राणी धर्मशाला एवं वन्यप्राणी शिमला के 46 प्रशिक्षणार्थियों ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण किया एवं सभी उतीर्ण प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र, मेडल व ट्राॅफी वितरित किये गए।


वन प्रशिक्षण संस्थान, चायल के उप- निदेशक मोहित दत्ता, हिमाचल प्रदेश वन सेवा अधिकारी ने मुख्य अतिथि महोदय का संस्थान की अ¨र से स्वागत किया व संस्थान की इस प्रशिक्षण सत्र की रिपोर्ट प्रस्तुत की। मंच संचालन का कार्य सहायक निदेशक, वन प्रशिक्षण संस्थान, चायल वनिता भारद्वाज ने किया।
72वें बैच शैक्षिक टापर वन्यप्राणी मंडल हमीरपुर के साहिल चैधरी, द्वितीय स्थान पर वन मण्डल मंडी के बलवीर व तृतीय स्थान पर वन्यप्राणी मंडल काज़ा के अर्जुन सिंह रहे। 12 कि0मी0 मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर वन्यप्राणी मंडल काज़ा के अर्जुन सिंह रहे।

6 कि0मी0 हाफ मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बिलासपुर वन मंडल के श्याम लाल, द्वितीय स्थान पर वन मण्डल रेणुका जी के नारायण सिंह व तृतीय स्थान पर वन मण्डल नूरपुर के जगदेव सिंह रहे।

72वें बैच के सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु का पुरस्कार जो कि शैक्षिक, टूर, वायवा व कन्डक्ट में से अधिकतम 79.24 प्रतिषत अंक प्राप्त करने पर वन्यप्राणी मंडल काज़ा के अर्जुन सिंह को दिया गया।
मुख्य अतिथि ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाऐं दीं तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रशिक्षुओं को अपने कार्य क्षेत्र में जा कर प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त किए ज्ञान को समुचित रूप में जनता के लाभ के लिए नियम-कानून का पालन करते हुए प्रयोग करने पर बल दिया।
वन प्रशिक्षण संस्थान चायल की ओर से मुख्य अतिथि व आए हुए अन्य अतिथिगणों का धन्यवाद वन प्रशिक्षण संस्थान, चायल के उप-निदेशक अशवनी कड़सोली, हिमाचल प्रदेश वन सेवा अधिकारी ने किया।
दीक्षान्त समारोह में मोहित दत्ता व अशवनी कड़शोली, उप-निदेशक, वन प्रशिक्षण संस्थान, चायल, वन राजिक तारा दत्त, रीना ठाकुर व वनीता भारद्वाज, उप वन राजिक मोहित गौतम व संदीप कुमार व वन रक्षक, वन प्रशिक्षण संस्थान, चायल अंकुश शर्मा, सुमेश राज, वैशाली ठाकुर, बन्धू शर्मा व अनुज कुमार , संतोष कुमार ठाकुर , पवन ठाकुर प्रचार मंडल शिमला एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

'मित्रों' की सुक्खू सरकार ने सचिवालय को बना दिया "फ्रेंड्स कैफे", CM पर "मानहानी" का दावा ठोकेंगे 9 पूर्व विधायक

Sat Mar 23 , 2024
व्यक्ति स्वाभिमान के साथ समझौता नहीं कर सकता, सरकार वेंटिलेटर पर : राणा मुख्यमंत्री सुक्खू पर करेंगे मानहानि का दावा  एप्पल न्यूज़, शिमला 6 विधायक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इंद्रदत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो और चैतन्य शर्मा भाजपा में शामिल हो […]

You May Like

Breaking News