file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

“चलो ग्राम केंद्र की ओर” ज्यूरी में हुई बैठक, ये देशहित के लिए बहुत बड़ा चुनाव- बिष्ट

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, रामपुर बुशहर

रामपुर बुशहर में ग्राम केंद्र ज्योरी की बैठक चलो ग्राम केंद्र की ओर भारतीय जनता पार्टी प्रवासी कार्यकर्त्ता गोविंद सिंह बिष्ट पूर्व शिक्षा मंत्री उतरा खंड सरकार द्वारा की गई।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडलाध्यक्ष कुलवीर सिंह भाजपा मंडल रामपुर के विस्तारक जीवन चौहान प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

पूर्व मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओ को कहा कि ये चुनाव देशहित के लिए बहुत बड़ा चुनाव होने वाला है। इस इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 400 का नारा दिया है जिसे हम सबको पूरा करना है।

यह तभी संभव है यदि हम एकजुट होकर हर एक कार्यकर्ता से मिलेंगे और मोदी जी की नीतियों को हर एक कार्यकर्ता तक पहुंचाने का काम करेंगे तभी हम 400 का नारा पर कर पाएंगे मोदी जी ने विश्व में भारत की एक अलग पहचान बनाई है।

उन्होने कहा कि आप सभी इस बात को जानते है हमें घर-घर पर जाकर यह बात हर लोगों तक पहुंचानी है तभी हम फिर एक बार मोदी सरकार का नारा सफल कर पाएंगे और कंगना रनौत को इस बार मंडी लोकसभा से भारी वोटों से विजय बनाएगे।

इस बैठक में बीडीसी उपाध्यक्ष रुपेशवर, ग्राम अध्यक्ष देव राज नेगी, अमोलक राम, मीडिया प्रभारी दिनेश खमराल यादविंदर सिंह, महेंद्र सिंह, बूथ अध्यक्ष श्याम लाल, बूथ अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, राधा कृष्ण, मदन देव शर्मा , महिला मोर्चा से शुक्रि देवी, ताशी शर्मा व पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी शमिल रहे।
भारतीय जनता पार्टी के सबसे वरिष्ठ फाउंडर मेंबर प्रकाश सोनी भी विशेष रूप से शामिल रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

10 मई को डँसा में मनाया जायेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव, 4 ठहरियों के देवता रहेंगे उपस्थित

Fri May 3 , 2024
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर आने वाले 10 मई को रामपुर बुशहर में नोग वैली के डँसा में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव मनाया जायेगा। परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भगवान परशुराम जी द्वारा स्थापित चार ठहरियो क्रमशः शनेरी ,डंसा ,लालसा और शिंगला कि चार ठहरी नोग गोहड़ी देव समिति द्वारा […]

You May Like

Breaking News