शिमला डिप्टी डायरेक्टर एलिमेंट्री कार्यालय “सील”, ज़िला CBI कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

राजधानी शिमला स्थिति डिप्टी डायरेक्टर एलिमेंटरी एजुकेशन दफ्तर को सील कर दिया गया है। शिमला के चक्कर स्थित ज़िला सीबीआई कोर्ट के फैसले के बाद केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग ने यह कार्रवाई की है जिसके बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

सीपीडब्ल्यूडी की टीम सुबह पुलिस बल के साथ कार्यालय पहुंची और दफ़्तर से कर्मचारियों को बाहर निकलने के लिए कहा और दफ़्तर को सील कर दिया ।

ज़िला शिमला प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक मोहिंदर सिंह का कहना है कि केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने कोर्ट के आदेशों का हवाला देकर दफ़्तर सील कर दिया है।

दफ़्तर में लगभग 40 का आसपास कर्मचारी कार्यरत हैं और 1970 से पहले से इस भवन में शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय चल रहा था जिसका डॉक्यूमेंट्री प्रूफ विभाग के पास नहीं है और 2014 से मामला कोर्ट में चल रहा था।

इसको लेकर 2023 में दफ़्तर को खाली करने के आदेश हुए थे लेकिन शिक्षा विभाग ने स्टे की याचिका कोर्ट में दायर की गई थी जिसे 28 मई को जिला अदालत ने खारिज कर दिया है।

अपेक्स कोर्ट में एक महीने का समय अपील के लिए मिलता है लेकिन केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग ने अचानक से ही कार्यालय को सील कर दिया है।

इससे आज कर्मचारी दफ़्तर छोड़ सड़क पर आ गए हैं और सारे दस्तावेज भी कार्यालय के अंदर ही है। फिलहाल मामले को लेकर शिक्षा विभाग कानूनी सलाह ले रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक राकेश कालिया ने मुख्यमंत्री से की भेंट

Mon Jun 10 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला जिला ऊना के गगरेट विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक राकेश कालिया ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।मुख्यमंत्री ने राकेश कालिया को उप-चुनाव में शानदार जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत क्षेत्र के लोगों […]

You May Like

Breaking News