नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक राकेश कालिया ने मुख्यमंत्री से की भेंट

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

जिला ऊना के गगरेट विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक राकेश कालिया ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।
मुख्यमंत्री ने राकेश कालिया को उप-चुनाव में शानदार जीत के लिए बधाई दी।

उन्होंने कहा कि यह जीत क्षेत्र के लोगों की जीत है जिन्होंने एक ईमानदार व समर्पित व्यक्ति को चुना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार गगरेट क्षेत्र के विकास को सुनिश्चित करने के लिए हरसम्भव सहायता प्रदान करेगी।
विधायक राकेश कालिया ने गगरेट में प्रचार के दौरान अपना कीमती वक्त प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह जीत मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित सुशासन और कार्यान्वित की जा रही कल्याणकारी नीतियों तथा योजनाओं का परिणाम है।

Share from A4appleNews:

Next Post

12 जून को 11:00 बजे होगा उपचुनाव में नव निर्वाचित विधायकों का शपथ समारोह, कुलदीप पठानिया दिलाएंगे शपथ

Tue Jun 11 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां 12 जून बुधवार के दिन पूर्वाह्न 11:00 बजे उप चुनाव के माध्यम से 14वीं विधान सभा के लिए नव निर्वाचित सदस्यों को विधान सभा सदस्य पद की शपथ दिलाएँगे। यह शपथ समारोह हि0प्र0 विधान सभा सचिवालय के […]

You May Like

Breaking News