file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

मण्डी से बदल सकता है काग्रेस प्रत्याशी, प्रतीभा बोली- विक्रमादित्य यूथ आईकॉन, युवा फैक्टर उनके साथ

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

,हिमाचल प्रदेश की 4 लोकसभा और 6 विधानसभा उप चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी में टिकट पर मंथन जारी है। इसी को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी दिल्ली दौरे पर थी।

दिल्ली से लौटने के बाद शिमला में मीडिया से बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कैंडिडेट के नाम पर चर्चा जारी है। कहा कि मंडी सीट पर विक्रमादित्य सिंह को चुनावी मैदान में उतारने को लेकर पार्टी विचार कर रही है।

उन्होंने कहा कि युवा चेहरा होने का फैक्टर विक्रमादित्य सिंह के साथ भी है हालांकि अभी नाम फाइनल नहीं हुआ है।

विक्रमादित्य सिंह के मंडी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि उनके नाम पर पैनल में चर्चा हुई है।

उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य के युवा होने का फैक्टर उनके पक्ष में है। मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत एक युवा हैं ऐसे में उनका टक्कर देने के लिए एक युवा नेता की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य एक यूथ आइकॉन है ऐसे में क्षेत्र का युवा भी उनके साथ जुड़ेगा। इन्हीं सब तथ्यों के आधार पर सभी ने पैनल में उनका नाम सुझाया है।

प्रतिभा सिंह ने कहा हालांकि मौजूदा सांसद होने के नाते उनका टिकट काटना आसान नहीं है लेकिन सभी तथ्यों का आधार पर सभी नेताओं में विक्रमादित्य के नाम का सुझाव आया है।

वहीं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बीते दिन एक बयान में कहा कि कांग्रेस से बागी होने वाले नेताओं को होली लॉज उत्साहित करता रहा।

इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह नेता बच्चे नहीं है जो उनके उकसाने से पार्टी छोड़कर चले गए उन्होंने कहा कि राजेंद्र राणा एक बड़ा चुनाव जीत कर आए थे।

सुधीर शर्मा चार बार के विधायक और पूर्व में मंत्री रहे भी थे। ऐसे में इन नेताओं की भी सरकार से आशाएं थी और इस बात को हमने भी सरकार के समक्ष बार बार रखा था।

समय रहते अगर इन नेताओं को तरजीह दी जाती तो ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती। विक्रमादित्य सिंह को पार्टी आलाकमान ने ही इन नेताओं के साथ समन्वय बिठाने के निर्देश दिए थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

झूठ के आधार पर वोट मांगती आई कांग्रेस, कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा- बिंदल

Mon Apr 8 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कांग्रेस के घोषनापत्र पर प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी किया है। देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी इस घोषणा पत्र के जारी होने के बाद […]

You May Like

Breaking News