हादसा- शिमला के ओल्ड बस स्टैंड में HRTC बस ने बस को मारी टक्कर, महिला की मौत, एक घायल, ड्राइवर फरार

एप्पल न्यूज, शिमला

शिमला के ओल्ड बस स्टैंड में दो एचआरटीसी बसों की भिड़ंत में महिला और पुरुष को गंभीर चोटें आई है। हादसा सुबह 10 बजे के करीब उस समय पेश आया, जब ओल्ड बस स्टैंड मे खड़ी एचआरटीसी बस को दूसरी एचआरटीसी की ही बस ने पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर से खड़ी बाइक भी चपेट में आई है। दोनो घायलों को मौके पर मौजूद लोगों ने रिपन अस्पताल पहुंचाया जबकि बस का ड्राइवर मौके से फरार है।

हादसे में घायल महिला की अस्पताल में मौत हो गई है। मृतक महिला 48 साल की बताई जा रही है, जो शिमला के जुन्गा की रहने वाली थी।

मौके पर मौजूद चश्मदीद ने बताया कि एचआरटीसी की खड़ी बस को दूसरी एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बस ने टक्कर मार दी जिसमें एक महिला और पुरुष की पिचकने से गंभीर चोटें आई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि एचआरटीसी की तरफ से कोई भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने नहीं आया।
वन्ही मौके पर मौजूद दूसरे टैक्सी चालक ने बताया कि वह हादसे के वक्त गाड़ी में ही बैठे थे उन्हे भी हल्की चोट आई है लेकिन गनीमत रही की बच गए।

Share from A4appleNews:

Next Post

सीमा कालेज रोहड़ू बनी ग्रामीण वॉलीबॉल प्रतियोगिता की विजेता

Fri Apr 12 , 2024
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर जूनियर यूथ क्लब भद्राश द्वारा आयोजित ग्रामीण वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सीमा कॉलेज रोहरू और बुशहर बी. एड. कॉलेज नोगली के मध्य खेला गया। जिसमे सीमा कॉलेज रोहरू ने बुशहर बी. एड. कॉलेज नोगली को 4 – 1 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। […]

You May Like

Breaking News