file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

देवभूमि से लोकतंत्र की रक्षा का जाएगा संदेश -संजय भारद्वाज

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
सेवादल युवा ब्रिगेड के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संजय भारद्वाज ने कहा है कि जिस तरह से हिमाचल प्रदेश के अंदर मुख्यमंत्री सुक्खू जी ने 15 माह में कार्य किया है मुख्यमंत्री व प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा किए जा रहे।

जनहित के कामों से प्रभावित होकर जनता जनार्दन मोहर लगाने को तैयार है. इसका ज्वलंत उदाहरण हमें मुख्यमंत्री की रैली में प्रदेश की जनता जिस तरह से अपनी उपस्थिति भारी संख्या में दर्ज कर रही है, उसे साफ संकेत मिल रहे हैं।

प्रदेश की जनता लोकतंत्र की नीव को मजबूत करना चाहती है. मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की आक्रामक तरीके से पूरे प्रदेश में जबरदस्त चुनाव प्रचार कर रहे हैं और प्रदेश की जनता भी उनका पूरा पूरा साथ दे रही है।

मुख्यमंत्री जी ने भी प्रदेश की जनता का हमेशा मुश्किल समय में साथ दिया है. जब वह मुख्यमंत्री नहीं थे उसे दौरान कोरोना महामारी आई तो, उन्होंने 1 साल की विधायक की अपनी सैलरी नहीं ली और साथ में 11 लाख रुपए भी तत्कालीन जयराम सरकार को दान में दिए।

जब मुख्यमंत्री बने तो प्रदेश में प्राकृतिक आपदा आई, इस आपद में उन्होंने अपने निजी कमाई के 51 लाख की धनराशि को दान करने का बड़ा जिगर दिखाए।

साथ में प्रदेश सरकार की ओर से 4500 करोड रुपए का आपदा राहत राशि का पैकेज देकर लाभार्थियों को सीधा लाभ दिया।

प्रदेश की 126000 सरकारी कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम, प्रदेश की महिलाओं को ₹1500 प्रति महीना देने की शुरुआत, 6000 प्लस अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट का दर्जा देने जैसे ऐतिहासिक कार्य हुए।

दूसरी और प्रदेश की भाजपा व कांग्रेस के बागी विधायकों ने मिलकर लोकतंत्र की हत्या करने की जो राजनीतिक साजिश रची।

उसका हिमाचल की जनता जबरदस्त जवाब देने की मूड में है. प्रदेश की जनता स्वस्थ लोकतंत्र के लिए एक बड़ा संदेश हिमाचल प्रदेश से देगी!

Share from A4appleNews:

Next Post

देवभूमि की बेटी से हार सामने देख कांग्रेस के बिगड़ैल प्रत्याशी बौखलाए- जम्वाल

Fri May 24 , 2024
महिलाओं के प्रति अपनी गंदी व छोटी सोच का उदाहरण दे रहे विक्रमादित्य एप्पल न्यूज, सुंदरनगर मंडी से कांग्रेस के प्रत्याशी हिमाचल जैसे शांत व साफ सुथरे प्रदेश में अपने विचारों की गंदगी परोस रहे है। उनमें नैतिकता नाम की कोई चीज़ नहीं है। कांग्रेस शुरुआत से ही अंग्रेजों से […]

You May Like

Breaking News