राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी ने किया शिमला सीट जीतने का दावा, सुरेश कश्यप ने 5 साल नहीं दिखाया चेहरा

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश में कॉंग्रेस और बीजेपी अपनी अपनी जीत का दावा कर रही हैं तो वंही शिमला संसदीय सीट से राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी भी अपनी जीत का दावा कर रही हैं।

शिमला संसदीय सीट से राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी के प्रत्याशी सुरेश कुमार ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि देश में आज आरक्षण के नाम पर बंदर बाँट हो रही हैं।

जिन लोगों को आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए था उन्हें नहीं मिला। उन्होंने कहा कि दोनो पार्टियों को चालीस प्रचारक मैदान में उतारने पड़ रहे हैं।

सुरेश कुमार ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी के पूर्व सांसदों ने आज तक सिर्फ झूठे वायदे ही किए हैं। सुरेश कश्यप ने पांच सालों तक चेहरा नहीं दिखाया।

उन्होंने अपील की कि लोग उन्हें अपना समर्थन देकर विजय बनाएं। वह क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को संसद में उठाकर उनका निराकरण करेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

NJHPS झाकड़ी में हर्षोल्लास से मनाया SJVN का 37वां स्थापना दिवस, "हार्मोनी ऑफ द पाइन्स" बैंड ने अपनी प्रस्तुति से किया मंत्रमुग्ध

Sun May 26 , 2024
एप्पल न्यूज, झाकड़ी रामपुर बुशहर 1988 में निर्मित एसजेवीएन, वर्त्तमान में अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक सुशील शर्मा जी के कुशल नेतृत्व में एसजेवीएन 566662.4 मेगावॉट के पोर्टफोलियो की कंपनी बन चुकी है और इन 36 वर्षोँ में एसजेवीएन ने वैश्विक स्तर पर अपना खूब नाम कमाया है और भविष्य में […]

You May Like