IMG_20250501_120218
IMG-20250530-WA0009
file_00000000784861f8b70cfecce65018fe (1)
previous arrow
next arrow

एसजेवीएन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन

file_00000000934c61f8b77af5384f2a351e
file_00000000a3d461f9a909a929a40f939d
file_0000000006c861fb9906286a4ab087a2
file_000000006e746230a2a51781dd51f8fa
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

एसजेवीएन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कॉर्पोरेट मुख्यालय शिमला में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आज हुए कार्यक्रम में मानव संसाधन विभाग के कार्यपालक निदेशक चंद्र शेखर यादव मुख्यातिथि रहे।

अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि “भारतीय वैदिक परपंराओं में पर्यावरण के महत्व को प्राचीन समय से ही स्वीकारा गया है और हमारी परंपराएं पर्यावरण सरंक्षण पर जोर देती रही है”।

उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज पर्यावरण संतुलन के प्रति सजग थे और धर्म ग्रंथों में भी पृथ्वी और पेड़ को सदैव पूजनीय माना गया है।

इस अवसर पर मुख्यातिथि चंद्र शेखर यादव ने सभी को पर्यावरण जागरूकता की शपथ भी दिलाई। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस 2024 की थीम ” भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखे से निपटने की क्षमता” पर केन्द्रित है।

इस कड़ी में एसजेवीएन ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टूटीकंडी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अन्नाडेल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।

इसमें कक्षा 6वीं से 8वीं और 9वीं से 10वीं के लिए दो श्रेणियों में चित्रकला प्रतियोगिता, कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता शामिल थी। इन प्रतियोगिताओं में दोनों स्कूलों के लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिताओं के  सफल प्रतिभागियों को आज मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत भी किया गया, इसके साथ ही एसजेवीएन द्वारा कर्मचारियों के लिए भी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इसमें पिछले विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरू हुई पौधा पालन पोषण प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों और “जल सरंक्षण” विषय पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।

इस दौरान ई-कचरा संग्रहण अभियान भी चलाया गया, जिसमें निपटान के लिए लगभग 60 किलोग्राम ई-कचरा एकत्र हुआ। इसके अतिरिक्त, पर्यावरण जागरूकता के लिए विश्व पर्यावरण दिवस की थीम से संबंधित फिल्में दिखाई गईं।

प्रतिभागियों (एसजेवीएन कर्मचारियों और स्कूली छात्रों ) की सभी प्रविष्टि फोटोग्राफ और पेंटिंग को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी एसजेवीएन मुख्यालय शिमला में लगाई गई।

कार्यक्रम को पर्यावरण विभाग के मुख्य महाप्रबंधक श्री संजीव गुप्ता ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर उप मुख्य सतर्कता अधिकारी अनिल कुमार गोयल, मुख्य महाप्रबंधक आर. के. अबरोल सहित एसजेवीएन के सभी अधिकारी,कर्मचारी,स्कूली बच्चे एवं उनके शिक्षक तथा अभिभावक उपस्थित रहे।

एसजेवीएन के देशभर में स्थित सभी कार्यालयों में आज पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया।

Share from A4appleNews:

Next Post

पूर्व मुख्य सचिव कंवर शमशेर सिंह का निधन, CM, राज्यपाल व अधिकारियों ने किया शोक व्यक्त

Wed Jun 5 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्य सचिव के निधन पर शोक व्यक्त किया मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव कंवर शमशेर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। कंवर शमशेर सिंह का 80 वर्ष की आयु में आज शिमला में निधन हो […]

You May Like