file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

वाकनाघाट में उत्कृष्टता केन्द्र में परामर्श सेवाएं प्रदान करने के लिए माइंड लीडर्स लर्निंग इंडिया के साथ अनुबन्ध हस्ताक्षरित

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम और लैमन ट्री होटल लिमिटेड जेवी ने माइंड लीडर्स लर्निंग इंडिया के साथ जिला सोलन के वाकनाघाट में पर्यटन और आतिथ्य के क्षेत्र में उत्कृष्टता केन्द्र (सीओई) के संचालन के लिए परामर्श सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से ऑपरेटिंग पार्टनर के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। 

एचपीकेवीएन के महाप्रबन्धक वित्त डॉ. सनील ठाकुर और लैमन ट्री के अधिकारियों विवेक वर्मा और तृप्ता जुनेजा ने इस अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

एचपीकेवीएन ने पर्यटन और आत्थिय के 5 क्षेत्रों होटल संचालन और प्रबन्धन, खाद्य और पेय संचालन एवं प्रबन्धन, खाद्य और पेय उत्पादन, खाद्य प्रौद्योगिकी एवं फिटनेस और वैलनेस में उन्नत व्यावसायिक प्रशिक्षण पाठयक्रम प्रदान करने के लिए एक स्वतंत्र ऑपरेटिंग पार्टनर के रूप में इस प्रतिष्ठित संस्थान को शामिल किया है।

यह ऑपरेटिंग पार्टनर लर्निंग एंटरप्राइज मॉडल का उपयोग करके उत्कृष्टता केन्द्र का संचालन करेगा, जिसके माध्यम से उच्च प्रशिक्षण के अतिरिक्त छात्रों को परिसर के भीतर होटल में काम करने, आगंतुकों को सेवा प्रदान करने और सीओई में बिक्री के लिए वाणिज्य उत्पादों का उत्पादन करने का अवसर मिलेगा।

संचालन भागीदार के साथ अनुबन्ध की अवधि मोबिलाइलेशन की तिथि से पांच वर्ष तक की होगी।इस अवसर पर महाप्रबन्धक (प्रशिक्षण)हर्ष अमरेन्द्र सिंह, सेक्टर विशेषज्ञ (प्रशिक्षण) कपिल भारद्वाज और एससीएफ नरेश चौहान भी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

राष्ट्रीय क्रीम मुक्ति दिवस 26 मई को, ADM कुल्लू ने बैठक कर बनाई रूपरेखा

Thu May 19 , 2022
एप्पल न्यूज़, कुल्लू जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक का आयोजन अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी कुल्लू प्रशान्त सरकैक की अध्यक्षता मे उनके कार्यालय मे किया गया। मुख्य चिक्तिसा अधिकारी कुल्लू सुशील चन्द्र शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय क्रीमि मुक्ति दिवस 26, मई-2022 को पूरे देश मे मनाया जा रहा है । […]

You May Like

Breaking News