सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

शिक्षा में गुणवत्ता के साथ स्थानीय खेलों को प्रोत्साहन देगा शिक्षा विभाग- रोहित ठाकुर

एप्पल न्यूज़, शिमला

खेल-कूद हमारे जीवन में शारीरिक, मानसिक, मनोवैज्ञानिक और बौद्धिक स्वास्थ्य के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है। शिक्षा में गुणवत्ता के साथ-2 स्थानीय खेलों को भी प्रोत्साहन मिलें इस दिशा में शिक्षा विभाग अहम कदम उठा रहा है।

यह बात शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कठासु में स्व० पूर्ण चंद सिथटा मेमोरियल बॉलीबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि स्व० पूर्ण चंद सिथटा बॉलीबाल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे।

उनके समय में बॉलीवाल खेल तत्कालीन जिला महासू की एक विशेष पहचान थी। रोहित ठाकुर ने कहा कि स्व० पूर्ण चंद सिथटा के जीवन से हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि ₹3 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये कर दी है।

इसी प्रकार रजत पदक विजेताओं को अब 2 करोड़ रुपये के स्थान पर 3 करोड़ रुपये तथा कांस्य पदक विजेताओं को 1 करोड़ रुपये के स्थान पर 2 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

रोहित ठाकुर ने कहा कि खोड़नी नाला से बरथाटा,कठासु, बड़ार, बरजाई, सताई, बढाल के लिए ₹2 करोड़ 94 लाख की लागत से बनने वाली पेयजल योजना का कार्य अंतिम चरण में हैं और योजना इस वर्ष के अंत में जनता को समर्पित कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि कठासु-सावड़ा को जोड़ने वाली सड़क को स्तरोन्नत करने के लिए ₹19 करोड़ 12 लाख की राशि स्वीकृत की गई हैं जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है।

रोहित ठाकुर ने कहा कि बटारगलु के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण के ₹1 करोड़ 39 लाख रुपए स्वीकृत किए गए है और विभाग ने टेंडर भी आमंत्रित कर दिए हैं।

रोहित ठाकुर ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने के लिए जुब्बल-नावर-कोटखाई की जनता का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने स्व० पूर्ण चंद सिथटा मेमोरियल बॉलीबाल प्रतियोगिता के सभी आयोजनर्ताओं व पदाधिकारियों पदाधिकारियों को प्रतियोगिता के सफ़ल आयोजन पर बधाई दी।

शिक्षा मंत्री ने जनसमस्याओं को भी सुना और शीघ्र ही संबंधित अधिकारियों से बात कर समाधान करने का आश्वासन दिया। स्व० पूर्ण चंद सिथटा मेमोरियल बॉलीबाल प्रतियोगिता में 24 टीमों ने भाग लिया।

शिक्षा मन्त्री रोहित ठाकुर ने विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह मे ग्राम पंचायत कठासु की प्रधान गीता नाज़टा, बीडीसी की सदस्या समिला झिकटा, उप प्रधान संजीव राजटा, पूर्व प्रधान कल्पना गांगटा, पूर्व उप प्रधान किशोरी धौटा, नव युवक मंडल के प्रधान विक्की राजटा, उप प्रधान सावित गांगटा आदि भी मौजूद रहें।

Share from A4appleNews:

Next Post

Breaking- नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, हिमाचली जेपी नड्डा सहित, 24 राज्यों के 71 मंत्री बने, पढ़ें कौन...

Sun Jun 9 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही इतिहास रच दिया है। उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के लगातार तीन बार पीएम पद की शपथ लेने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, शिवराज सिंह चौहान […]

You May Like

Breaking News