शर्मनाक- चौपाल में 11 स्कूली बच्चियों से छेड़छाड़, आरोपी शिमला के घणाहटी से किया गिरफ्तार-SP

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

शिमला जिला के चौपाल में 11 स्कूली बच्चियों के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है जिसमें एक दुकानदार पर बच्चियों से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने के आरोप लगे हैं।

पुलिस ने स्कूल प्रबंधन कमेटी की शिकायत पर पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को शिमला के साथ लगते घन्नाहट्टी से गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि आरोपी दुकानदार आपराधिक पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखता है और पहले भी हत्या मामले में सजा काट चुका है।

पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। डीएसपी चौपाल को मामले की आगामी जांच सौप दी गई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

“स्वयं और समाज के लिए योग" थीम पर नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में हुआ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

Fri Jun 21 , 2024
एप्पल न्यूज, झाकड़ी योग दिवस प्रति वर्ष 21 जून को मनाया जाता हैं। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य योग के प्रति लोगो को जागरुक करना हैं। योग एक स्वस्थ और संतुलित जीवन शैली को प्रोत्साहित करता है, ध्यान व योग मानसिक शांति देता है, जिससे सकारात्मक विचार आते […]

You May Like

Breaking News