IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

शिमला में “सेब सीजन” ने पकड़ी रफ्तार, रॉयल और अर्ली किस्म के सेब 1000 से 3000 तक

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश मे सेब सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है बागवान भारी मात्रा मे सेब व अन्य फल लेकर मंडियो में पहुँच रहे है।

शनिवार को राजधानी शिमला के ढली स्थित फल मंडी में जिला शिमला के करसोग और ऊपरी शिमला ठियोग, मतियाना , चौपाल इत्यादि क्षेत्रों से टाइडमेन सेब, स्पर, गाला, जेड 1 व रॉयल सहित अर्ली किस्म का सेब पहुंचा। मंडी में फ़सल के अच्छे दाम मिलने से बाग़वानों के चेहरों पर रौनक देखने को मिल रही है।

हालांकि महाराष्ट्र सहित देश के कई हिस्सों में बारिश से तबाई का असर भी सेब को छोड़कर, अन्य फलो के दामों पर देखने को मिल रहा है।

सेब सीजन अभी अपने शुरआती दौर में है लेकिन जिन फसलों का सीजन अपने अंतिम दौर में उनके दामों में गिरावट आ गई है।

फल मंडी ढली के आढ़ती ज्ञान चंद ने बताया कि प्रदेश के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों से तीन चार किस्मों वाले सेब टाइडमेन, स्पर गाला, जेड 1 और रॉयल इत्यादि वैरायटी
के सेब मंडी में पहुँच रहे है।

उन्होंने बताया कि मंडी में बाग़वानों को उनकी फ़सल की गुणवता के अनुसार दाम मिल रहे है। शनिवार को टाइड मेन किस्म का सेब 1000 से 1500 तक, रॉयल 1500 से 2500 तक और अरली किस्म का बॉक्स 3000 रु तक बिका।

उन्होंने बताया कि सेब सीजन अभी अपने शुरूआती दौर में है लेकिन जिन फसलों का सीजन पहले से शुरू हो चूका है उनके दाम में महाराष्ट्र सहित देश के अन्य हिस्सों में हो रही भारी बारिश का असर देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिनों में नाशपाती के दामों में 500 से 1000 रु तक गिरावट आई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

DC अनुपम कश्यप ने शिमला में बैडमिंटन प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ

Sun Jul 21 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में बैडमिंटन एसोसिएशन शिमला द्वारा आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। चार दिवसीय प्रतियोगिता में अंडर -11, अंडर -13,  अंडर -15, अंडर -17,अंडर -19 एवं सीनियर वर्ग के लगभग 300 खिलाड़ी भाग ले रहे है।इस […]

You May Like

Breaking News