file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

समेज गांव में बाढ़ से पीड़ित व्यक्तियों का दुःख बांटने के लिए रास और VHP ने वितरित किया जरूरी सामान

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

रामपुर बुशहर तहसील के समेज गांव में बादल फटने के बाद आई भयंकर बाढ़ से पीड़ित व्यक्तियों का दुःख बांटने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सेवा भारती और ठाकुर सत्यनारायण कपूरिया मंदिर न्यास रामपुर (संचालित विश्व हिंदू परिषद हिमाचल प्रदेश) की ओर से स्वयंसेवकों के दल ने क्षेत्र का दौरा किया।

विनय शर्मा ने बताया कि ये बहुत बड़ी त्रासदी हुई है जिसकी कोई भरपाई नहीं कर सकता लेकिन छोटी सी कोशिश की।

उन्होंने कहा कि….नई जिंदगी शुरू करने के लिए कुछ जरूरी घर का सामान, तरपाल, गद्दे, कंबल, एक सप्ताह का राशन किट, प्रेशर कुकर, कुछ बर्तन, साबुन तेल, पेस्ट बाल्टी मग इत्यादि लगभग 30 परिवारों को वितरित किया।

भगवान सभी मृतकों की आत्मा की शांति दे एवम सभी परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे।

Share from A4appleNews:

Next Post

ब्रेकिंग- हिमाचल में कर्मचारी "तबादलों" पर 5 अगस्त से पूर्ण "प्रतिबंध", इस वर्ष तीसरी बार लगाया "बैन"

Sat Aug 3 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल सरकार ने आज आज फिर से प्रदेश में कर्मचारियों के तबादलों पर पूर्ण बैन लगा दिया है। ये प्रतिबंध 5 अगस्त से लागू होगा। ये अलग बात है कि तबादलों पर बैन के इसी वर्ष ये तीसरे आदेश हैं। जारी आदेशों में कहा है कि केवल […]

You May Like

Breaking News