IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

हिमाचल में TB के 13 हजार मरीज़, कांगड़ा में सबसे ज्यादा, अगले वर्ष तक टीवी मुक्त बनाने का लक्ष्य

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

केंद्र सरकार ने 2025 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य रखा है। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए राज्य टीबी सेल, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल द्वारा शिमला में टीबी रोग को लेकर मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया।

हालांकि हिमाचल में टीबी के मरीजों की संख्या 13 हजार है ऐसे में जागरूकता और समय पर इलाज से बीमारी को खत्म करने के प्रयास जारी है। 

कार्यशाला में टीबी रोग फैलने के कारण, बचाव व रोगियों की पहचान पर अलग अलग वक्ताओं ने अपने विचार रखें। मिशन निदेशक प्रियंका वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा 2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

अन्य राज्यों के मुकाबले टीबी रोग उन्मूलन में हिमाचल की स्थिति बेहतर है।

हिमाचल में टीबी का टेस्टिंग रेट अन्य राज्यों से चार गुणा ज्यादा है। प्रदेश में टीबी के 13 हजार रोगी हैं। टीबी को खत्म करने के लिए इसकी शुरुआती दौर में पकड़ जरूरी हैं।

छह महीने तक दवाई का कोर्स करने के बाद टीबी से मुक्ति मिल जाती है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की जांच की जा रही है जो कफ सिरप को ज्यादा खरीदते हैं।

रोगियों की पहचान करने के बाद छह माह तक की मुफ्त दवाई के साथ आर्थिक मदद भी सरकार द्वारा दी जा रही है। 2025 तक टीबी के उन्मूलन के लक्ष्य को लेकर हिमाचल आगे बढ़ रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

करवाचौथ आज- शिमला में शाम 7:47 बजे होगा चांद का दीदार

Sun Oct 20 , 2024
नवविवाहित सुहागिनों के लिए शुभ नही इस बार का व्रत,न ही करें उद्यापन एप्पल न्यूज, शिमला पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए सुहागिनें करवाचौथ का व्रत रखती है। दिन भर निर्जला व्रत रखकर रात को चंद्रमा पूजन के बाद ही व्रत खोला जाता है। इस बार […]

You May Like

Breaking News