IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

दुःखद- आनी के श्वाड-निग़ान सड़क मार्ग पर हुई निजी बस दुर्घटना में चालक सहित 3 की मौत, कुल 42 लोग थे सवार

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, आनी कुल्लू

उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने जानकारी देते हुए बताया कि करसोग से आनी जा रही एक  निजी बस, 10 दिसंबर 2024 को प्रातः: 11. 30 बजे आनी के श्वाड-निग़ान सड़क मार्ग पर  शकैलड़ नामक स्थान के  पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।  बस में  लगभग 42 लोग सवार थे।

उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही आनी प्रशासन मौके पर  तुरंत रवाना हुआ।  फिलहाल अभी तक मिली सूचना के अनुसार चालक की  मौत हुई है साथ ही 2 यात्रियों की भी मौत का समाचार है जबकि  कई अन्य गंभीर रूप से  घायल हैं।  

पुलिस प्रशासन व एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गए हैं,  राहत एवं बचाव कार्य जारी है। अन्य घायलों  को आनी अस्पताल लाया गया।

कुछ  गंभीर रूप से घायलों को रामपुर और शिमला रेफर किया जा रहा है।  घायलों को 5-5 हजार की फौरी राहत और मृतक  के परिवार को 25000 की फौरी राहत प्रदान की जा रही है। 

बस में सवार यात्रियों की सूची

Share from A4appleNews:

Next Post

आर्थिक संसाधन सरकार के पास है नहीं है, कर्मचारी को वेतन नहीं, वादे पूरे हुए नहीं, फिर किस बात का जश्न- जयराम

Tue Dec 10 , 2024
प्रदेश में दो वर्ष में कांग्रेस ने खोया ही खोया है भरोसा खोया, विश्वास खोया, साथ खोए : जयराम ठाकुर भाजपा ने कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने की शुरुआत कर ली है : जयराम एप्पल न्यूज, शिमला भाजपा जिला शिमला के आक्रोश प्रदर्शन का आयोजन सीटीओ पर किया गया […]

You May Like

Breaking News